Headlines

पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत


पंजाब के संगरूर में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. इस तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया. इस हादसे में 9 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी है. हादसे के समय सड़क पर करीब 23 महिला एवं पुरुष मजदूर काम कर रहे थे.

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. लेहरागागा पुलिस स्टेशन के (एसएचओ) इंस्पेक्टर जसकरण सिंह के मुताबिक इस दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई है.

कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने जताया दुख

इस हादसे पर कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि लेहरा में हुई उस दुखद घटना से मैं बेहद दुखी हूं. हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया और कई घायल हो गए. यह दिल दहला देने वाला है.”

उन्होंने आगे कहा, “ये सबसे गरीब मजदूर हैं जो अपनी आजीविका कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें.”

सड़क पर काम कर रहे थे मजदूर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कई मजदूर सड़क किनारे काम कर रहे थे. इसमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल थीं. इस दौरान सामने से आई एक बेकाबू कार ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

CM भगवंत मान बोले- ‘परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *