फ्रांस में जारी प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरा बयान जारी किया है. उन्होंने इमिग्रेशन को फ्रांस में जारी इस गतिरोध का जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही पेरिस से अपने इमीग्रेशन से जुड़े नियमों के कड़ा करने की अपील की है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा है कि फ्रांस जल रहा है. एक बिल्कुल अलग दुनिया से आए लोगों का इमीग्रेशन, जिनके दिलों में नफरत भरी हुई है, उसने कभी महान रहे इस देश को बर्बाद कर दिया है.
France is burning! The immigration of people from an entirely different world, people with hatred in their hearts, has shattered that once great country. Close your Borders and take control, before it is too late! President DONALD J. TRUMP ( TS: Oct 18 2026, 8:11 AM ET )
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) October 18, 2026
ट्रंप ने अपने पोस्ट में चेतावनी देते हुए कहा है कि बहुत देर होने से पहले अपनी बॉर्डर को बंद करें और स्थिति को कंट्रोल करें.
ट्रंप की पोस्ट से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया देते हुए, पश्चिम के उदारवादी लोगों को जिम्मेदार ठहराया था.
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया दी
वेंस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पश्चिमी उदारवादियों ने विविधता और करुणा के नाम पर तीसरी दुनिया यानी विकासशील देशों के लोगों को फ्रांस और अन्य देशों में ला बसाया. उन्होंने समाज में घुलने-मिलने और अनुकूलता जैसे बुनियादी सवालों को नजरंदाज कर दिया है. उन्हें इस संबंध में पहले ही चेतावनी दी गई थी कि ऐसा हो सकता है.
वेंस ने अपने पोस्ट में आगे कहा है कि मैं प्रार्थना करता हूं कि फ्रांस, जो एक अद्भुत लोगों से भरा देश है, इस पागलपन को रोक दे. इससे पहले कि वहां के और महत्वपूर्ण स्थल जलकर खाक हो जाएं.
इधर, जेडी वेंस पर सभी की निगाहें इसलिए भी है, क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में एक संभावित उम्मीदवार के तौर पर भी देखा जा रहा है. अब उनके बयान को हाल में होने वाले 3 नवंबर के मध्यावधि चुनावों से भी जोड़कर देखा गया है. इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं है.
🇫🇷 Paris is burning today Apocalyptic scenes https://t.co/8Uy9I2Ld8s
— Megatron (@Megatron_ron) October 17, 2026
फ्रांस में अबतक 1800 प्रदर्शनकारी अरेस्ट
इधर, फ्रांस में जारी प्रदर्शन के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारियों ने ऐतिहासिक 143 साल पुराने टाउनहॉल को आग के हवाले कर दिया है. अबतक 1800 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है. इससे राष्ट्रपति इमैनुएल मौक्रों पर प्रेशर बढ़ गया है. वो भी तब जब उनका कार्यकाल खत्म होने और अगले चुनाव में 6 महीने का वक्त रह गया है.
