Headlines

कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग


कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC), CPIM और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों ने रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को गिरिश पार्क पुलिस स्टेशन में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे.

इस दौरान सीपीआई-एम के नेता शतरूप घोष ने कहा कि हमारी दो मांगें हैं. पहली, सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों के लिए जो मुआवजे की घोषणा की गई है, वह उन परिवारों तक जल्द से जल्द पहुंचना चाहिए. दूसरी, जिन-जिन लोगों की इस घटना में संलिप्तता है, जिन-जिन लोगों की गलती और लापरवाही है, जिनकी वजह से बेकसूर परिवारों को ये खामियाजा भुगतना पड़ा है, उनमें से किसी को भी बचाया न जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई हो.

BJP के नेताओं ने पूजा कमेटी पर किया कब्जा- शतरुप घोष

CPIM नेता शतरूप घोष ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘हमें ये पता है कि इस पूजा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों से लेकर बड़े-बड़े नेता इस पूजा के कार्यकर्ता हैं. उन्हीं लोगों का पूजा है ये. ये पूजा समिति पहले किसी और के हाथों में थी, लेकिन तीन-चार महीने पहले पिछले चुनाव के बाद BJP के लोगों ने इस कमेटी पर कब्जा किया. उन्होंने पिछली कमेटी को तोड़कर इस कमेटी पर कब्जा किया.’ 

उन्होंने कहा, ‘ये BJP के टेकओवर किया हुआ पूजा कमेटी है, इसलिए इस कमेटी में जो अहम पद हैं उनपर भारतीय जनता पार्टी के लोग बैठे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगा. हमें आशंका है कि सिर्फ निचले स्तर के कुछ कार्यकर्ताओं और वालंटियर्स को गिरफ्तार किया जाएगा, फिर दो दिन बाद उनका जमानत हो जाएगा, जबकि घटना के लिए जिम्मेदार BJP के सीनियर नेताओं को बचा लिया जाएगा.’

सभी जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई- शतरूप घोष

उन्होंने कहा, ‘उसके बाद ये लोग बोलेंगे कि हमें जो करना था, हमने कर दिया. प्रभावित परिवारों को मुआवजा दे दिया है, इसलिए अब सब भूल जाइए. ताकि ये न हो कि BJP के जो-जो लोग यहां पर जिम्मेदार हैं, उन पर कोई कार्रवाई हो सके. इसलिए हम मांग करते हैं कि घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के पद या हैसियत की परवाह किए बिना उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.’ 

यह भी पढ़ेंः अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *