Headlines

फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार 18 अक्तूबर को जानलेवा हमला हुआ. फॉरेंसिक की जांच में सामने आया है कि उन पर 10 राउंड गोलीबारी की गई है. पुलिस और फॉरेंसिक ने 10 स्पॉट की मार्किंग भी की है. मुंबई पुलिस ने फायरिंग की घटना को कंफर्म किया है और इसमें दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें एक फिरदौस नाम का ड्राइवर और उमेश चौधरी के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है. 

इसी बीच अब टाइगर श्रॉफ के चोटिल होने की जानकारी भी सामने आई है. मुंबई पुलिस देर रात को नानावती अस्पताल से लेकर उन्हें घर के लिए रवाना हुई है, जिसमें अभिनेता को कैमरा से बचते हुए देखा गया. इसमें वो अपना सिर नीचे की तरफ झुकाए हुए नजर आए. वहीं, उनके हाथों में चोट देखने के लिए मिली. हालांकि, फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं.

टाइगर श्रॉफ की फायरिंग की घटना के बाद उनकी टीम की ओर से भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है, जिसमें उन्हें लेकर अपडेट साझा किया गया है. टीम की ओर से जानकारी दी गई कि एक्टर एकदम ठीक हैं.

भाई टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं बहन कृष्णा

इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना सुनने के बाद परिवार में भी अफरा-तफरी मची हुई है. इसी बीच अब बहन कृष्णा श्रॉफ भी इस खबर के मिलते ही उनके घर आनन-फनन में पहुंचीं. उनका सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो भाई का हाल जानने के लिए घर जाते हुए नजर आईं. हालांकि, इस दौरान कृष्णा ने घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 10 राउंड फायरिंग, ड्राइवर समेत 2 लोग घायल

सीएम और डिप्टी सीएम ने परिवार को दिया आश्वासन

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर बात की और उनका हाल चाल तो लिया साथ ही आश्वासन भी दिया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी जैकी श्रॉफ से फोन पर बात की और कहा कि आरोपियों को सरकार और पुलिस नहीं छोड़ेगी. उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, ‘मैंने जैकी और टाइगर से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार और पुलिस किसी को नहीं छोड़ेगी. ऐसे धमकी देने वालों से डरने की जरूरत नहीं है और ना ही घबराने की जरूरत है. जांच की जाएगी कि ऐसी धमकियां और किन सेलेब्स को दी गई है.’

15 स्पेशल टीमें गठित, 8 रवाना

वहीं, फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने 15 स्पेशल टीमें गठित की है ताकि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना की जांच अलग-अलग एंगल से की जा सके. इसके साथ ही जानकारी सामने ये भी आई है कि 8 टीमें आरोपियों की तलाश में रवाना भी की जा चुकी है. एक शख्स को कपड़ों के रंगों के आधार पर हिरासत में भी ले लिया गया है. फायरिंग की घटना के मामले में उससे पूछताछ जारी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *