Headlines

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा


पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्य आतंकी चौधरी मोहम्मद सरवर उर्फ अबू हाशिम की रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को मौत हो गई. आतंकी चौधरी मोहम्मद सरवर न सिर्फ लश्कर ए तैयबा का एक संस्थापक सदस्य था, बल्कि वह आतंकी संगठन की फाइनेंस विंग खिदमत ए खलक के डिप्टी चीफ पद भी कार्यरत था.

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका की तरफ से घोषित आतंकवादी अबू हाशिम की मौत रविवार को दोपहर में मरकज कदसिया में सीढ़ियों से गिरने से हुई. पाकिस्तान के लाहौर में स्थित मरकज कदसिया फिलहाल आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (LeT) का हेडक्वार्टर है और इसका खादिम आतंकवादी हाफिज सईद का बेटा आतंकी तल्हा सईद है.

आतंकी संगठन में कई तरह की भूमिका निभाता था अबू हाशिम

लश्कर ए तैयबा की फाइनेंस विंग का डिप्टी चीफ होने के साथ-साथ आतंकी चौधरी मोहम्मद सरवर उर्फ अबू हाशिम आतंकी संगठन के पंजाब प्रांत का प्रमुख भी था और वह आतंकियों की लश्कर के लिए भर्ती भी करता था और पंजाब प्रांत से चंदा भी इकट्ठा करता था. 

मरकज कदसिया में ही होगा आतंकी अबू हाशिम का नमाज ए जनाजा

आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी की तरफ से जारी की गई ऑडियो के मुताबिक, आतंकी चौधरी मोहम्मद सरवर उर्फ अबू हाशिम अपने घर से असर की नमाज पढ़ने के लिए मरकज कदसिया में आया था, लेकिन मस्जिद की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त उसका पैर फिसला और वह गिर गया.

सीढ़ियों पर गिरने की वजह से अबू हाशिम के सिर में गहरी चोट आई. इसके कारण वैश्विक आतंकी चौधरी मोहम्मद सरवर उर्फ अबू हाशिम की मौत हो गई. इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर स्थित मरकज कदसिया में ही रविवार (18 अक्टूबर) को रात साढ़े 10 बजे आतंकी चौधरी मोहम्मद सरवर उर्फ अबू हाशिम का नमाज ए जनाजा होगा. 

यह भी पढ़ेंः रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- ‘लोगों को अभी नहीं पता कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *