रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश की पहली पारी 202 रनों पर समाप्त हो गई. टीम का हाल इससे भी बुरा होता, अगर रिंकू सिंह के बल्ले से शतक नहीं आता. 118 रन तो अकेले रिंकू ने बनाए, जिनका ये रणजी ट्रॉफी में लगातर दूसरा शतक है. दिन का खेल खत्म होने तक गोवा ने बिना विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं.
रिंकू सिंह करण शर्मा के आउट होने के बाद आए थे, जब उत्तर प्रदेश टीम का स्कोर 33 पर 3 विकेट था. इसके बाद रिंकू ने माधव कौशिक के साथ पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी (57) की. इस जोड़ी के टूटने के बाद रिंकू अकेले ही लड़ते रहे, कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. यूपी के 8 बल्लेबाज डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंचे.
रिंकू सिंह अंत तक क्रीज पर जमे रहे, उन्होंने नाबाद 118 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 11 चौके लगाए. यूपी की पारी 202 रनों पर समाप्त हो गई. ये रिंकू का लगातार दूसरे मैच में शतक है, उन्होंने रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन के पहले मैच में भी सेंचुरी जड़ी थी.
टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी!
रिंकू सिंह ने भारत के लिए 2 वनडे और 48 टी20 मैच खेले हैं, उन्होंने टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है. हालांकि वाइट बॉल क्रिकेट में भी उनकी नेशनल टीम में जगह मुश्किल ही बन रही है. ऐसे में ये शतक उनके मनोबल को बढ़ाएगा, चयनकर्ताओं का धयान भी उनकी ओर खिंचेगा.
गोवा के Yash Kasvankar ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। उन्होंने करण शर्मा (0), आराध्य यादव (1), जीशान अंसारी (2), कार्तिक यादव (6) ओर यश दयाल (0) को अपना शिकार बनाया. उनके आलावा रुथ्विक नाइक ने 2, शुभम तारी ओर ललित यादव ने 1-1 विकेट लिया.
गोवा ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं. सुयश प्रभुदेसाई 12 ओर शिवेंद्र 31 से अपनी पारी को दूसरे दिन आगे बढ़ाएंगे। गोवा अभी 159 रन पीछे हैं.
यह भी पढ़ें- कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
