Headlines

टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, ’90 के दशक का गैंगवार…’


मुंबई के जूहू में रविवार (18 अक्टूबर) को एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में विपक्ष महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर ले रहा है. उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के शासन को जंगलराज करार दिया है.

संजय राउत ने कहा, “मुंबई सहित महाराष्ट्र में जंगलराज पैदा हो गया है. देवेंद्र फडणवीस के गृहमंत्री बनने के बाद के दौर को देखिए. 90 के दशक का गैंगवार, धमकियों और फिरौती का दौर फडणवीस, शिंदे और पवार के कार्यकाल में एक बार फिर देखने को मिल रहा है.”

‘महाराष्ट्र को पूर्णकालिक गृहमंत्री की जरूरत’

उन्होंने आगे कहा, “बाबा सिद्दीकी और पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हम लगातार कह रहे हैं कि इस राज्य को पूर्णकालिक गृहमंत्री की जरूरत है. इन्हें सिर्फ विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के लिए गृह विभाग चाहिए.”

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ हमला: संजय राउत ने CM फडणवीस को घेरा, बोले- ‘आप तो गृहमंत्री हैं न…’

‘पूर्णेकर के घर क्यों नहीं गए डिप्टी सीएम’

राउत ने ये भी कहा, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे टाइगर के घर गए. बस रोना बाकी था, लेकिन पूर्णेकर के ठाणे स्थित घर नहीं गए. उपमुख्यमंत्री पूर्णेकर के परिवार को सांत्वना देने नहीं गए और न ही असली आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई निर्देश दिए.” 

‘इन्हें गजनी हो गया’

संजय राउत ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा, “मुख्यमंत्री तो अब तुम हो ना? पिछली सरकार का हवाला क्यों देते हो? इन्हें क्या कहा जाए? इनकी मानसिक स्थिति की जांच करवानी पड़ेगी. इन्हें गजनी हो गया है.”

‘मुंबई में चल रहा बिल्डरराज’

साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुंबई में बिल्डरराज किस तरह चल रहा है, इस बारे में मैंने पत्र लिखा है. बिल्डर लॉबी किस तरह काम कर रही है, यह मैंने बताया है. प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद आरोपियों को पकड़ने में कितना समय लगता है? वे आरोपी मीनाक्षी शिंदे और राजेंद्र शिंदे के साथ घूमते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘महाराष्ट्र में कानून…’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले हुसैन दलवई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *