उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी बयानबाजियों को दौर जारी है. इस बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दे दिया है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में इमरान मसूद ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीजेपी के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि अभी जब टिकट बंटने शुरू होंगे तो इनके यहां जूतों की बरसात होगी. हमारे यहां तो नहीं होनी.
इमरान मसूद ने आगे कहा कि हमारे यहां कोई गुट नहीं है. अजय राय के मामले पर कहा कि उन्होंने गुस्से में थोड़ा बहुत बोल दिया. उनका आशय नहीं था. वहीं उन्होंने चुनाव आयोग पर भी खुलकर बात की.
#WATCH | ‘बीजेपी के ऑफिस में जूते चलकर रहेंगे’- इमरान मसूद @MeghaSPrasad | @Imranmasood_Inc | https://t.co/SMm0dUypVm #InsideOutWithMeghaPrasad #ImranMasood #Congress #ABPNews https://t.co/RfBpg5j1MA
— ABP News (@ABPNews) October 18, 2026
एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना
इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को लेकर कहा, “हम यह नहीं कह रहे हैं कि चुनाव आयोग ठीक काम कर रहा है या नहीं कर रहा है. हम कह रहे हैं कि एसआईआर के अंदर जो 13 करोड़ लोगों के नाम काट दिए गए. बंगाल चुनाव में वोट डिलीट किए. उसके बाद बहाल किया लेकिन मताधिकार से वे वंचित हो गए. लूटकर वहां सरकार बना ली. यही आपने बिहार में किया और बंगाल में भी किया. पारदर्शिता भी दिखाई देनी चाहिए.”
सपा से सीट शेयरिंग पर क्या बोले इमरान मसूद?
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीट बंटवारे की बातचीत और व्यापारियों के हो रहे नुकसान के मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और छोटे व्यापारियों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए.
सपा नेताओं की ओर से कांग्रेस को 50 सीटों को लेकर परेशानी न होने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने इंडिया गठबंधन की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन एकजुट होकर खड़ा है.
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, ‘दुष्यंत गौतम को कानूनी…’
