Headlines

मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए हैं. इन दिनों ग्केबेर्हा में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. मैच के 2 दिन पूरे हो चुके हैं. पहली पारी में बैटिंग के लिए मौजूद अफ्रीका के 5 विकेट गिर गए हैं. इस दौरान स्टार्क ने 1 विकेट के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 775 विकेट का आंकड़ा छू लिया है. इसके साथ वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 8वें तेज गेंदबाज बन गए हैं. तो आइए जानते हैं कि अब कितने भारतीय खिलाड़ियों ने यह आंकड़ा छुआ है. 

तो आपको बता दें कि अब तक कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज 775 इंटरनेशनल विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है. तेज गेंदबाजों की लिस्ट में पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव 687 विकेट के साथ 13वें पायदान पर मौजूद हैं. हालांकि भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले 956 विकेट के साथ ओवरऑल सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं. 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज (औसत)

991 – जेम्स एंडरसन (27.28)

949 – ग्लेन मैक्ग्रा (21.76)

916 – वसीम अकरम (23.57)

847 – स्टुअर्ट ब्रॉड (27.83)

829 – शॉन पोलक (23.73)

789 – वकार यूनिस (23.70)

776 – टिम साउथी (29.57)

775 – मिचेल स्टार्क (25.20)*

761 – चमिंडा वास (28.44)

746 – कर्टनी वॉल्श (26.28)

718 – ब्रेट ली (26.66)

699 – डेल स्टेन (23.37)

687 – कपिल देव (28.83)

662 – मखाया नतिनी (27.33)

630 – कर्टली एम्ब्रोस (22.11)

611 – ट्रेंट बोल्ट (25.60)

610 – ज़हीर खान (31.14)

602 – एलन डोनाल्ड (22.04)

591 – कगिसो रबाडा (24.50)

590 – मिशेल जॉनसन (26.65)

589 – रिचर्ड हैडली (22.10)

577 – जैक्स कैलिस (32.14)

551 – जवागल श्रीनाथ (29.11)

546 – लसिथ मलिंगा (28.08)

544 – इमरान खान (24.08)

544 – मोर्ने मोर्केल (26.65)

538 – जोश हेज़लवुड (24.44)

535 – पैट कमिंस (24.00)

533 – मैल्कम मार्शल (22.71)

528 – इयान बोथम (28.44)

511 – जसप्रीत बुमराह (20.56)

494 – क्रेग मैकडरमॉट (27.02)

मिचेल स्टार्क का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 108 टेस्ट, 132 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 208 पारियों में स्टार्क ने 208 की औसत से 448 विकेट लिए, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 11/94 का रहा. वनडे की 132 पारियों में उन्होंने 23.96 की औसत से 247 विकेट अपने नाम किए. यहां उनका बेस्ट फिगर 6/28 का है. टी20 इंटरनेशनल की 65 पारियों में 23.81 की औसत से 79 विकेट झटके. फॉर्मेट में इकॉनमी 7.74 की रही. 

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *