Headlines

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश


फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) को देश में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में आंशिक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है. उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों से कहा है कि वे सोमवार शाम से कुछ शहरों में कर्फ्यू लगाएं.  

उन्होंने कहा कि ये उपाय आंशिक और स्थानीय स्तर पर किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य कारोबार और दुकानों की सुरक्षा करना है. पिछले हफ्ते के अंत में हुए प्रदर्शनों के बाद हिंसा भड़क गई थी, जो हाल के सालों में सड़कों पर की गई सबसे गंभीर हिंसा में से एक बन गई.

फ्रांस के किन-किन शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू?

हालांकि, अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि देश के किन-किन शहरों में आंशिक कर्फ्यू लगाया जाएगा और न ही यह स्पष्ट किया कि इनका उपायों को किस तरह से लागू किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने राजधानी पेरिस में पूर्ण कर्फ्यू लगाए जाने की संभावना से भी इनकार किया है. 

उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शनों से प्रभावित कारोबारों के लिए मंगलवार (20 अक्टूबर) से अस्थायी छुट्टी (Furlough) देने से जुड़े उपाय भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

दंगों और प्रदर्शनों को लेकर राष्ट्रपति मैक्रों ने किस बात को स्वीकारा?

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस में हुए प्रदर्शनों और दंगों को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस बात को स्वीकार किया है कि तैयारी और इंटेलिजेंस में चूक हुई है, लेकिन उन्होंने गृह मंत्री लॉरेंट नूनेज के इस्तीफे की संभावना को खारिज कर दिया है. नूनेज ने हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस के कंट्रोल खो देने की बात भी स्वीकार की थी. बता दें कि फ्रांस में यह प्रदर्शन मुख्य रूप से महंगाई और कॉस्ट ऑफ लिविंग की बढ़ती कीमत को लेकर हुए थे.

झड़प में 2400 लोग गिरफ्तार, 1000 पुलिस और सुरक्षाकर्मी घायल

फ्रांस में शनिवार (17 अक्टूबर) को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में करीब 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब 1,000 पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी घायल हुए. इस दौरान देशभर में बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया. वहीं, एक दिन बाद रविवार को भी यूरोपीय देश फ्रांस में लूटपाट की घटनाओं और गिरफ्तारियों की खबरें सामने आईं. 

यह भी पढ़ेंः फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- ‘मिस्टर मैक्रों, अब…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *