Headlines

लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड


हैदराबाद से एक बेहद दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बिजनेसमैन की छोटी सी दरियादिली ने दो स्कूली बच्चों के सपनों को अचानक सच कर दिया. सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. 

हैदराबाद में दो स्कूली बच्चे, यशविका और विहान, एक लग्जरी कार शोरूम के बाहर खड़े होकर चमचमाती लैम्बोर्गिनी को बड़ी हसरत और उत्सुकता से देख रहे थे. इसके बाद शोरूम में खड़े एक बिजनेसमैन ने उनकी इस उत्सुक्ता को हकीकत में बदला जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है.

हैदराबाद की सड़कों पर दिखा प्यारा नजारा

हैदराबाद की सड़कों पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया का दिल जीत लिया है. KAVACA शोरूम के बाहर खड़ी करोड़ों की लैम्बोर्गिनी को कौतूहल से निहार रहे दो स्कूली बच्चों के लिए यह आम दिन हमेशा के लिए खास बन गया. बच्चों की हसरत भांपते ही शोरूम के मालिक और बिजनेसमैन निशान्त साबू ने कुछ ऐसा किया कि उनका यह प्यारा सा गेस्चर अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, यशविका और विहान नाम के दो बच्चे शोरूम के बाहर से ही चमचमाती सुपरकार्स को देख रहे थे. आमतौर पर ऐसे मामलों में सिक्योरिटी गार्ड्स या शोरूम स्टाफ बच्चों को हटा देता है, लेकिन बिजनेसमैन निशान्त साबू की नजर उन मासूमों पर पड़ी. उन्होंने बच्चों को न केवल प्यार से अंदर बुलाया, बल्कि उन्हें अपनी पसंदीदा लैम्बोर्गिनी के पास ले जाकर ढेर सारी तस्वीरें भी खिंचवाईं.

बच्चों को कराई लैम्बोर्गिनी की राइड

मामला सिर्फ तस्वीरों तक ही सीमित नहीं रहा. जब बच्चे अपने पिता के साथ दोबारा शोरूम पहुंचे, तो निशान्त ने उनके सपनों को एक कदम और आगे बढ़ा दिया. बिजनेसमैन ने अपनी नीले रंग की लैम्बोर्गिनी निकाली और दोनों बच्चों को फ्रंट सीट पर बैठाकर एक शानदार राइड पर ले गए. जब बच्चे चमचमाती कार में बैठकर राइड का मजा ले रहे थे, तब बाहर खड़े उनके पिता की आंखों में गर्व और खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे. निशान्त ने खुद इस पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बच्चों और उनके पिता के चेहरे पर जो खुशी थी, वह अनमोल थी.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, अमीरी दिल से होती है पैसों से नहीं

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है. नेटिजन्स बिजनेसमैन निशान्त साबू की दरियादिली और सादगी के कायल हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, “अमीरी पैसों से नहीं, दिल से होती है… निशान्त भाई ने इन बच्चों को जिंदगी भर की याद दे दी.” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “अगर हर इंसान के पास इतना बड़ा दिल हो, तो यह दुनिया बेहद खूबसूरत बन जाए.” लोग लगातार इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि खुशियां बांटने के लिए किसी बड़े मौके की नहीं, बस एक छोटे से नेक दिल की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *