Headlines

LPG Rule: घर में रख सकते हैं 5 किलो के दो गैस सिलेंडर, जानें खरीदने के नियम और फायदे


अक्सर लोग घर में गैस खत्म होने के डर से अपने पास एक एक्स्ट्रा सिलेंडर रखते हैं, ताकि जैसे ही गैस खत्म हो, वैसे ही वे दूसरे सिलेंडर का इस्तेमाल कर सके. ऐसे में अगर आप अकेले रहते हैं और 5 किलो वाले LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो कभी न कभी तो आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा कि क्या दो 5 किलो वाला सिलेंडर घर में रख सकते हैं या नहीं? अगर आप इस बात से अनजान हैं तो जानिए.

क्या दो सिलेंडर रख सकते हैं?

कई बार लोगों को लगता है कि अगर उन्होंने अपने घर में दो 5 किलो वाले सिलेंडर रखें तो ऐसा करना नियमों के खिलाफ है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है.  आप 5 किलो वाले दो सिलेंडर अपने घर में रख सकते हैं. हां, लेकिन सिलेंडर को अपने घर में सुरक्षित तरीके से रखना जरूरी है. सबसे खास बात तो ये है कि 5 किलो वाले सिलेंडर को लेने के लिए एड्रेस प्रूफ की अनिवार्यता नहीं होती है. यानी अगर आपके पास किसी एड्रेस से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं भी है, तभी भी आप इसे खरीद सकते हैं.

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

बता दें कि 5 किलो वाले सिलेंडर को लेने के लिए आपको वैध फोटो पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज दिखाने होंगे. आप इसे आसानी से अधिकृत डीलर या संबंधित बिक्री केंद्र से खरीद सकते हैं. ये खासतौर पर अकेले रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित होता है. ऐसे में अगर दो सिलेंडर होंगे तो एक के खत्म होते ही दूसरे सिलेंडर की मदद से खाना बनाया जा सकता है. 

5 किलो वाले सिलेंडर के फायदे क्या है?

अगर इसके फायदे की बात करें तो सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि सिलेंडर छोटा होने की वजह से इसे रिफिल कराने के लिए जाना काफी आसान है. अगर दो सिलेंडर होंगे तो एक को इस्तेमाल करते समय दूसरे सिलेंडर को रिफिल करवाया जा सकता है. यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से 5 किलो वाला सिलेंडर दो भी रख सकते हैं. ऐसा करना नियमों के खिलाफ नहीं है. 

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की आखिरी तारीख आज, जानें चूक गए तो कितना लगेगा जुर्माना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *