यूपीएससी ने सितंबर 2026 के महीने में अंतिम रूप से पूरी की गई 17 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आयोग ने वैज्ञानिक, तकनीकी, एजुकेशन, इंजीनियरिंग और कंसलटेंट से जुड़े अलग-अलग सरकारी विभागों के पदों के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. चयनित उम्मीदवारों की पूरी डिटेल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड कर दी गई है.
यूपीएससी के अनुसार अनुशंसित उम्मीदवारों को डाक द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी सूचित कर दिया गया है. यूपीएससी की ओर से जारी किए गए इन रिजल्ट में मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, अंडमान एंड निकोबार एडमिनिस्ट्रेशन और यूनियन टेरिटरी ऑफ लद्दाख में खाली पद शामिल है. इसके अलावा यूपीएससी ने बताया कि दूसरे कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन पर भी विचार किया गया था, लेकिन उन्हें इंटरव्यू के लिए शाॅर्ट लिस्ट नहीं किया जा सका.
UPSC भर्ती रिजल्ट 2026-पोस्ट और चुने गए कैंडिडेट
- साइंटिस्ट बी (डॉक्यूमेंट्स)- मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के लिए 6 कैंडिडेट्स के नाम रिकमेंड किए गए, जिनमें आशुतोष शर्मा, संदीप कुमार पाठक, सुमित त्रिपाठी, विजयंत कुमार और संगीता बिस्वास शामिल है.
- असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड 1- एमएसएमई मिनिस्ट्री के तहत केमिकल, फूड, होजरी, लेदर और फुटवियर और मेटल फिनिशिंग स्पेशलाइजेशन के लिए रिकमेंडेशन जारी की गई थी. लिस्ट में केमिकल के 11, फूड के लिए 17, होजरी के लिए 11, लेदर और फुटवियर के लिए 10 और मेटल फिनिशिंग के लिए दो कैंडिडेट शामिल है.
- असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड 2- कमीशन ने केमिकल के लिए तीन, फूड के लिए 4, होजरी के लिए 3 और लेदर और फुटवियर के लिए 1 कैंडिडेट की सिफारिश की है.
- असिस्टेंट प्रोफेसर (हिस्ट्री)- अंडमान और निकोबार दीप समूह के जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय के लिए 2 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है.
- लेक्चरर पद- लद्दाख स्कूल शिक्षा विभाग के तहत जूलॉजी के लिए 8 और उर्दू के लिए 14 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई.
ये भी पढ़ें-J&K में हड़ताल के बीच मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड दोगुना हुआ, अब मिलेंगे 25 हजार
कई आरक्षित पदों पर नहीं मिले योग्य उम्मीदवार
यूपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना में कुछ विशेष आरक्षित पदों के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिल सका. इनमें पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी में साइंटिस्ट बी (डॉक्यूमेंट्स), सहायक निदेशक ग्रेड-1 और सहायक निदेशक ग्रेड-2 में एक-एक पद शामिल है. वहीं एसटी कैटेगरी में सहायक निदेशक ग्रेड 1 में एक पद शामिल है. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का भी एक पद शामिल है. वहीं कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर के पद, तथा लद्दाख के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत कंसलटेंट बायोकेमिस्ट्री व कंसलटेंट फॉरेंसिक स्पेशलिस्ट के पदों पर भी कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं पाया गया
कहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट?
चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर सहित पूरी लिस्ट आधिकारिक यूपीएससी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है. ऐसे में उम्मीदवार यूपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
