Headlines

‘कभी उनको शराब पीते…’, दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी


पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. उन पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इवेंट में शराब पीकर आने का आरोप लगाया था साथ ही स्टेज से ही सिंगर को जमकर लताड़ भी लगाई थी, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए. उनके सपोर्ट में सेलेब्स ने कहा कि वो शराब नहीं पीते हैं बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं. इसी बीच अब कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और अनुरोध किया कि लोग कलाकारों की गरिमा और सम्मान का भी ख्याल रखें.

दरअसल, कॉमेडियन सुदेश लहरी ने दलेर मेहंदी को लेकर बढ़ते विवादों के बीच अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो उन पर लगे नशे के आरोपों पर कहते हैं कि वो उनको पिछले 30 सालों से जानते हैं और दलेर मेहंदी ने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया है. चलिए बताते हैं आखिर उन्होंने क्या कहा.

30 सालों में कभी शराब पीते नहीं देखा…

केंद्रीय मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी की लाइव स्टेज पर बेइज्जती की थी और उन पर गुस्सा निकाला था, जिसे लेकर सुदेश ने गुस्सा जाहिर किया और कहा, ‘ये वीडियो मैं अपने लिए नहीं बना रहा हूं. हमारे सबके चहेते कलाकार दलेर मेहंदी के लिए बना रहा हूं. दोस्तों मैं एक आर्टिस्ट हूं. मैं फील कर सकता हूं कि एक आर्टिस्ट क्या होता है? आर्टिस्ट कितना कोमल और इमोशनल होता है, जो हमारे दलेर मेहंदी पाजी के लिए जो वीडियो आप देख रहे हैं न्यूज के जरिए या फिर लोग जैसे भी डाल रहे हैं.’

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 4 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे आरोपी, बबीता के छलके आंसू

सुदेश लहरी आगे कहते हैं, ‘जिस तरीके से उनको पेश किया जा रहा है, ये बहुत ही गलत है. क्योंकि मैं उनको पर्सनली 30 सालों से जानता हूं. उनसे हमने इतना कुछ सीखा है, स्टेज के बारे में, स्टेज की इज्जत कैसे करनी है? स्टेज पर कैसे जाना है, कैसे रहना है, कैसे शो करने हैं, कैसे प्रोफेशनल रहना है? हमने बहुत कुछ उनसे सीखा है और बहुत सारे कलाकारों ने सीखा है. वो सिर्फ कोई पंजाब के कलाकार नहीं है बल्कि इंडिया और वर्ल्ड में फेमस कलाकार हैं. महान कलाकार हैं.’

दलेर मेहंदी से बदसलूकी से पेश आने पर सुदेश लहरी का गुस्सा

दलेर मेहंदी से बदसलूकी से पेश आने पर उत्तराखंड के मिनिस्ट पर गुस्सा जाहिर करते हुए सुनील लहरी ने कहा, ‘लेकिन स्टेज पर हम जैसे देख रहे हैं, जिस तरीके से उनसे बात हो रही है. मैं कहता हूं कि अगर कोई बात करनी भी हो किसी आर्टिस्ट से तो स्टेज के पीछे भी जाकर आराम से बात हो सकती है. उसका तरीका कोई और भी हो सकता है. लेकिन स्टेज पर एक कलाकार से इस तरीके से बात करना बहुत गलत है. पिछले 30 सालों से मैं उनको जानता हूं. ना मैंने आज तक उनको शराब पीते देखा और ना ही किसी ने कहा. हमने कभी नहीं देखा. दलेर पाजी आप जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं. हम सब आपके साथ हैं. आपको ढेर सारा प्यार.’

दलेर मेहंदी उत्तराखंड पहुंचे थे

गौरतलब है कि दलेर मेहंदी 18 अक्तूबर को उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे और इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल भी थे. उनकी परफॉर्मेंस के बीच वो स्टेज पर जाते हैं उन्हें फटकार लगा देते हैं. उनका कहना था कि दलेर मेहंदी ने परफॉर्मेंस के दौरान शराब पी थी. नवरात्रि को देखते हुए सिंगर से मर्यादा और गरिमा बनाए रखने के लिए भी कहा था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *