Headlines

BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका


न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होने की वजह से दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में बीसीसीआई ने उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में शामिल किया है. ईशान अभी सिर्फ दूसरे टी20 से बाहर हुए हैं. ऐसे में कुशाग्र सिर्फ दूसरे टी20 के लिए ही भारतीय स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं. 

बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में मामूली खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं. पुरुष चयन समिति ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए कुमार कुशाग्र को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया है. 

बता दें कि कुमार कुशाग्र न्यूजीलैंड में ही हैं. वह भारत की ए टी के साथ क्राइस्टचर्च में हैं. अब वह दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान किशन की सेहत पर लगातार नजर रख रही है.

दूसरे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार, 24 अक्टूबर को काइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर ही खेला जाएगा. पहला टी20 भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें 450 से ज्यादा रन बने थे. एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है. इस मैदान पर टॉस काफी अहम रहने वाला है. भारतीय समय के अनुसार, दोपहर साढ़े 12 बजे मैच की शुरुआत होगी. 

यह भी पढ़ें- 

पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *