Headlines

शिवसेना नेता का आरोप, ‘एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ…’


शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे द्वारा मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे को 500 करोड़ रुपये दिए जाने के दावे वाली ऑडियो क्लिप वायरल होने के बीच शिवसेना नेता रामदास कदम ने शुक्रवार को गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को ‘खत्म’ करने के लिए जरांगे ने बीजेपी के साथ साजिश रची है.

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने गुरुवार (22 अक्टूबर) ऑडियो क्लिप जारी कर उनके आंदोलन को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया था. रामदास कदम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि जरांगे मराठा समुदाय को गुमराह कर रहे हैं और विभिन्न समुदायों के बीच विभाजन पैदा कर रहे हैं. 

अब जरांगे बेनकाब हो गए हैं- रामदास कदम

उन्होंने दावा किया कि अब जरांगे ‘बेनकाब’ हो गए हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), BJP और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में ‘महायुति’ सरकार का हिस्सा हैं. एकनाथ शिंदे के संदर्भ में कदम ने कहा, ‘‘आप (जरांगे) बीजेपी के साथ मिलकर एक मराठा नेता को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं.’’ उन्होंने जरांगे पर राज्य में विभिन्न सरकारी निविदाओं से जुड़े होने का आरोप भी लगाया.

प्रवीण दरेकर का नाम भी ऑडियो क्लिप में है- रामदास कदम

पूर्व मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले बीजेपी के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर का नाम भी ऑडियो क्लिप में है. जरांगे ने गुरुवार को जालना में यह ऑडियो क्लिप जारी करते हुए आरोप लगाया था कि एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के जरिए कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये देने की बात फैलाकर उन्हें ‘चुप कराने’ और आरक्षण आंदोलन को कुचलने के लिए साजिश रची गई थी.

कथित बातचीत में एक व्यक्ति दावा करता सुनाई देता है कि सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिए जरांगे को 500 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं. रिकॉर्डिंग के एक अन्य हिस्से में विधानसभा चुनाव में जरांगे के प्रभाव से पार्टी को होने वाले संभावित लाभ पर चर्चा की गई है.

‘अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से…’, रामदास अठावले का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *