Headlines

न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया


न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारत ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत जीत के साथ की. गुरुवार को खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन अब दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया का अहम खिलाड़ी चोटिल हो गया है. जी हां, ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं. BCCI ने इसकी पुष्टि की है, और साथ ही ईशान की इंजरी पर अपडेट भी दिया है. 

बीसीसीआई ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बताया, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं. सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान उन्हें दाहिनी मांसपेशी में हल्की चोट लग गई थी, जिसके चलते वे दूसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है. 

ईशान किशन का दूसरे टी20 से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. भारतीय टीम ने पहले टी20 में 226 के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था. ईशान बेशक पहले टी20 में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन वो जिस क्षमता के बल्लेबाज हैं, उसके हिसाब से टीम इंडिया को इस सीरीज में उनकी जरूरत पड़ने वाली है. भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि ईशान 27 अक्टूबर को खेले जाने वाले तीसरे टी20 से पहले फिट हो जाएं.

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार, 24 अक्टूबर को काइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर ही खेला जाएगा. पहला टी20 भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें 450 से ज्यादा रन बने थे. एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है. इस मैदान पर टॉस काफी अहम रहने वाला है. 

यह भी पढ़ें- 

पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *