दलेर मेहंदी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वो हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी में लाइव परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे थे और इसी इवेंट से सिंगर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री सुबोध उनियाल उन पर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आए थे. साथ ही पब्लिक के सामने उनका अपमान किया था और आरोप लगाया था कि सिंगर इवेंट में शराब पीकर आए थे. ऐसे में मीका सिंह ने मुखर होकर उनकी निंदा की और इस पर गुस्सा जाहिर किया.
दरअसल, मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान मीका ने दलेर मेहंदी के विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरीके से मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी के साथ व्यवहार किया इसके लिए वो उन्हें कभी भी माफ नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने माफी मांगी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
मीका सिंह मंत्री सुबोध उनियाल से जताई नाराजगी
मीका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलेर मेहंदी विवाद पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि जब मैं 30 साल पहले भी स्ट्रगल कर रहा था तो उस समय भी मुझे इस तरह से किसी ने नहीं डांटा होगा.’ मीका ने आगे एक ऐसी घटना को याद किया, जब उन्हें खाने के लिए डांट पड़ी थी क्योंकि उन्होंने मेहमानों के आने से पहले ही खाना खा लिया था. उस समय वो गिटार बजाते थे. उनका मानना है कि दलेर मेहंदी के साथ घटी घटना ने उनके उस दिन को याद दिला दी है.
मीका सिंह आगे कहते हैं, ‘उन्होंने डांटा कि आपको गाना नहीं आता स्टेज पर खड़े हो. क्या है कि दो कैटेगरी के सिंगर हैं. एक पॉप सिंगर और दूसरे हिप हॉप सिंगर. पॉप सिंगर तो स्टेज पर ही डांट देते हैं. सोनू निगम और गुरदास मान जी ऐसे सिंगर हैं जो स्टेज पर ही शांत हो जाते हैं.’ मीका सिंह ने आगे दलेर मेहंदी के प्रति सुबोध उनियाल के व्यवहार को लेकर कहा, ‘उन्होंने तो उनको डांटा ही साथ लेकिन जो आरोप लगाया बहुत ही गलत था कि आप शराब पीकर आए हैं.’
मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगा…
मीका सिंह ने कहा, ‘अब क्या है कि मैं अपनी सफाई दूंगा तो बहुत से लोगों को सही लगेगा लेकिन बहुत से लोगों को गलत लगेगा कि ये तो है ही गलत. मेरे सफाई देने से मेरे साथ मानेंगे लेकिन कुछ लोग गलत मानेंगे. जिस तरीके से सुबोध जी ने दलेर पाजी को बोला मैं उसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं करूंगा और जिस तरीके से बोला शराब पीकर आए हो खड़ा नहीं हुआ जा रहा है. उन्होंने सुनंदा शर्मा को बुक किया था पहले लेकिन उन्होंने एक दिन पहले ही निजी कारणों से मना कर दिया था.’
सिंगर कहते हैं, ‘कई बार ऐसा होता है कि दोस्त आते हैं और कहते हैं कि आपको वहां पर खड़ा होना. सिर्फ हाथ हिला देना प्लीज चल लो. कई बार तबीयत खराब होती है फिर भी रिक्वेस्ट परर हम चले जाते हैं. वो बेचार मान गए और बेड से उठे शो पर चले गए. शो पूरा कंप्लीट है. लोग काफी एन्जॉय कर रहे हैं. मुझे सबसे ज्यादा जो बुरा लगा वो ये कि आरोप लगाया कि उन्होंने शराब पी है. पूरी दुनिया में ये चलने लगा. वो बेचारे इतने सहम गए कि जवाब ही नहीं दे पा रहे हैं. मेरा भाई राइट हैं. मैं तो कहता हूं कि किसी ने भी उनके हाथ में गिलास देखा हो कह दे तो मैं गाना ही छोड़ दूंगा. वो अपने गले और कल्चर का हमेशा से ही काफी ध्यान रखते हैं. वो लेजेंड हैं और उनकी इमेज सुधारने के लिए ये वीडियो बनाया है.’
‘आप गुंडे नहीं हो…’
इसके अलावा मीका सिंह ने मनिंदर का भी जिक्र किया क्योंकि एक पुराने वीडियो में सुबोध उनियाल ने कहा था कि उनको पीटकर भेजा था. इस पर भी मीका ने सिंह ने रिएक्शन दिया और कहा, ‘आप गुंडे नहीं हैं राजनेता हैं.’ वहीं, वीडियो में सिंगर ने ये भी बताया कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए उनसे माफी मांगी.
