बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें एक्टर बाल-बाल बच गए लेकिन वो चोटिल हो गए. उनके शरीर पर गोलियों के छर्रे के निशान देखने के लिए मिले. क्राइम ब्रांच ने 20 स्पेशल टीमें बनाई और मामले की तह तक छानबीन की. ऐसे में अब चरवाहे ने नया मोड़ ला दिया और दावा किया है कि जंगल में उसने गोलियों की आवाज सुनी थी और शूटर्स की फायरिंग की प्रैक्टिस की बात कही.
दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. टाइगर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने हथियार चलाने की प्रैक्टिस की थी. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि दो आरोपियों ने मुंबई की आरे कॉलोनी के घने जंगल में जाकर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की थी. इस दौरान गोलियों की आवाज जंगल में घास काट रहे एक चरवाहे ने सुनी थी. अब इस चरवाहे की गवाही जांच में अहम कड़ी मानी जा रही है.
आरे के जंगल में दो शूटरों ने चलाई थी 3 गोलियां
क्राइम ब्रांच की जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, दोनों आरोपी आरे कॉलोनी से करीब तीन किलोमीटर अंदर जंगल में गए थे. वहां उन्होंने पिस्टल चलाने की प्रैक्टिस की. इस दौरान एक आरोपी ने दो राउंड, जबकि दूसरे आरोपी ने एक राउंड गोली चलाई थी. इस तरह कुल तीन राउंड फायरिंग की गई थी. जांच एजेंसी हथियार की बरामदगी से मिले इनपुट के आधार पर इस फायरिंग की कड़ियों को जोड़ रही है.
यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो
शाम के समय गोलियों की आवाज सुनकर डर गया था चरवाहा
जिस समय जंगल में फायरिंग की गई, उस वक्त वहां एक चरवाहा घास काट रहा था. चरवाहे के मुताबिक, शाम के समय अचानक उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. लगातार तीन राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर वह डर गया और जंगल से बाहर निकल आया. हालांकि, डर के कारण उसने उस समय इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी.
चरवाहे की गवाही से जांच को मिल सकती है अहम दिशा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में जंगल में हुई इस कथित फायरिंग प्रैक्टिस की जानकारी सामने आने के बाद चरवाहे की गवाही महत्वपूर्ण हो गई है. क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने वारदात से पहले हथियार चलाने की प्रैक्टिस क्यों की थी और इसका टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से क्या संबंध है.
मामले में करीब 10 गिरफ्तारियां, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक करीब 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है. इनमें तीन शूटर भी शामिल हैं. सभी आरोपियों से पूछताछ कर क्राइम ब्रांच फायरिंग की साजिश, हथियार की व्यवस्था और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है. जांच एजेंसी आरे के जंगल में हुई फायरिंग और टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच संबंध की भी पड़ताल कर रही है.
