Headlines

पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत


पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी तेज है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर भी चर्चाएं जारी है. इस बीच शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बीजेपी के साथ अलायंस पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि वह ‘लाइक-माइंडेड’ यानी एक जैसी सोच रखने वाले दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं.

वहीं, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी कांग्रेस को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है कि दोनों ही दल पंजाब की दुश्मन हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीते दिन पंजाब में NDA की सरकार बनने के दावे के बाद शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को छोड़कर वह अन्य दलों से गठबंधन के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं

सीएम भगवंत मान को हटाने की मांग

दूसरी ओर, आज (23 अक्टूबर) राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाने की मांग की. मुलाकात के बाद शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल एक क्षेत्रीय पार्टी है और वह सरकार में रहें या न रहें, पंजाब की बेहतरी के लिए संघर्ष करते रहेंगे.

सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब की दुश्मन हैं और इन दोनों पार्टियों के अलावा बाकी अन्य दल जो अकाली दल की विचारधारा से सहमत हैं, उनसे गठबंधन के के लिए अकाली दल तैयार है. समान विचारों वाले दलों से गठबंधन के लिए शिअद ओपन है.

आप का बीजेपी पर हमला

दूसरी ओर, पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही लड़ाई भी सियासी रंग ले चुकी है. AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह चुनावी फायदे के लिए केंद्रीय एजेंसियों और मादक पदार्थों के मुद्दे का दुरुपयोग कर रही है और पंजाब की भगवंत मान सरकार को निशाना बना रही है. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नशे के मुद्दे का राजनीतिकरण कर अपनी ‘नाकामियों’ से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *