Headlines

CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, ‘कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब…’


कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कहा कि ज्ञानेश कुमार के दिन अब गिने-चुने रहे गए हैं. सौरव दास और आशुतोष रांका शुक्रवार को मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की कोर्ट में पेश हुए. दोनों नेताओं के अलावा इनके जमानतियों द्वारा पेश किए गए दस्तावेज की जांच के लिए चारों को SEM की कोर्ट में बुलाया गया था.

सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ज्ञानेश कुमार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं. सार्वजनिक पदों पर बैठे कुछ सम्माननीय लोग तो जानते हैं कि कब हटना है. दुर्भाग्य से, आज हमारे देश में सत्ता के पदों पर सबसे असम्माननीय लोग बैठे हैं, लेकिन उनका समय अब ​​पूरा हो चुका है. कॉकरोच ही यह काम करके दिखाएंगे. मेरी बात याद रखना.’

एसईएम कोर्ट में पेश होने के बाद सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास ने एसआईआर के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया. कोर्ट से बाहर निकलकर सौरव दास ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा. आशुतोष रांका ने कहा, ‘हमने अपने बारे में और सरकार के काम करने के तरीके के बारे में बहुत कुछ सीखा है. हम आवश्यकतानुसार बदलाव करेंगे और खुद को विकसित करेंगे.’ उन्होंने कहा कि अगले कदमों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इनकी घोषणा की जाएगी. रांका ने कहा कि वे अगली सुनवाई की तारीख के बारे में क्राइम ब्रांच से सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

सौरव दास ने कहा कि आंदोलन की आगे की रणनीति सामूहिक रूप से तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को सीजेपी के अलावा भी समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा, ‘सब लोग मिलकर फैसला करेंगे. यह सामूहिक निर्णय है. सिर्फ सीजेपी ही नहीं, बल्कि बहुत से लोग इस आंदोलन के साथ हैं. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा.’ 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *