सोशल मीडिया स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं अंजलि अरोड़ा इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस नवरात्रि के मौके पर कानपुर में एक इवेंट में शामिल हुई थीं. हालांकि इस दौरान ‘कच्चा बादाम’ गाना बजने पर वो भड़क गई थीं और उन पर आरोप लगा कि एक्ट्रेस इवेंट से 15 मिनट के अंदर ही चली गई थीं. अब इवेंट ऑर्गेनाइजर ने एक्ट्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन लेते हुए उन्हें कानूनी नोटिस थमाया है और एक्ट्रेस से 1.20 करोड़ रुपये की मांग मानहानि का दावा करते हुए की.
अंजलि को मिला कानूनी नोटिस, मांगे 1.20 करोड़
इवेंट में हुए हंगामे के बाद एक इंटरव्यू में इवेंट ऑर्गेनाइजर ने बताया था कि वो एक्ट्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन ले सकते हैं. अब ऑर्गेनाइजर ने कानूनी कदम उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस को 45 मिनट तक कार्यक्रम में परफॉर्म करना था, लेकिन वो सिर्फ 12 मिनट ही रूकीं.
‘अमर उजाला’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस द्वारा शो को बीच में छोड़ने के चलते आयोजकों ने एक्ट्रेस और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे को लीगल नोटिस भेजा है. इसमें 1.20 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा गया है. साथ ही माफी मांगने के लिए भी कहा गया. आयोजकों का आरोप है कि अंजलि के कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले जाने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है. उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की.
यही गाना लगाने के बाद ही कानपुर में Anjali के show में क्लेश शुरू हुआ था 😲😲😲 https://t.co/025kwwZcTI
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) October 16, 2026
आयोजक पक्ष के वकील ने क्या कहा?
मामले में आयोजक पक्ष के वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 20 लाख रुपये की मांग आयोजकों को हुए आर्थिक नुकसान के लिए और एक करोड़ रुपये की मांग अंजलि द्वारा कथित मानहानि के लिए की गई.
इवेंट में क्यों हुआ था विवाद?
15 अक्टूबर को कानपुर में लाजपत भवन लॉन में नगाड़ा नाइट्स को अमन निगम, अनुभव राज और आशीष कुमार ने होस्ट किया था. उन्होंने अंजलि अरोड़ा को परफॉर्म के लिए बुलाया था. उनके मुताबक एक्ट्रेस को कार्यक्रम में 45 मिनट तक रुकना था. जब वो मंच पर थीं तब डीजे ने ‘कच्चा बादाम’ गाना बजा दिया. इसी से वो सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई थीं. गाना बजने के बाद एक्ट्रेस डीजे पर भड़क गईं. इस घटना के बाद उन्होंने कार्यक्रम छोड़ दिया. हालांकि अंजलि ने सफाई दी कि वो सिक्योरिटी और उनकी निजी जिंदगी में दखलंदाजी की वजह से शो छोड़कर गई थीं.
