Headlines

Train Cancelled: अगले 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, क्रिसमस-न्यू ईयर यात्रा पर अपडेट


दिसंबर के महीने में सर्दियों की छुट्टियां पड़ती है, जिसका फायदा उठाकर लोग घूमने निकल पड़ते हैं. वहीं कुछ लोग तो नए साल के दौरान भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान करते हैं. लेकिन अगर आप दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है.

दरअसल, रेलवे ने सर्दियों में कोहरे की वजह से दिसबंर से लेकर फरवरी तक कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है. ऐसे में अगर आप भी इस दौरान ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर रेलवे ने कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द कर दिया है. 

रेलवे ने कौन-कौन सी ट्रेनों को किया है रद्द?

टाटा-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 4 फरवरी तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी. 

सांतारागाछी-आनंदविहार एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 22857 सांतरागाछी-आनंदविहार एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 22858 आनंदविहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी.

सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 

ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 27 फरवरी हफ्ते में तीन दिन रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक हफ्ते में तीन दिन रद्द रहेगी.

सफर से पहले यात्री करें ये काम

  • अगर आप दिसंबर से फरवरी के बीच टिकट बुक कर रहे हैं तो पहले ही ट्रेन की तारीख और संचालन की स्थिति जरूर चेक कर लें.
  • वहीं अगर ट्रेन रद्द है तो आपको दूसरे संचालन का सहारा लेना पड़ेगा.
  • ये भी चेक करें कि जिस ट्रेन से आप सफर करने वाले हैं वो आपके गंतव्य स्टेशन तक जाएगी या नहीं.
  • वहीं न्यू ईयर के समय फ्लाइट, ट्रेन और बस की टिकट भी महंगी हो जाती है तो इसलिए आपको पहले से ही तैयारी करके चलनी पड़ेगी.

ट्रेन का स्टेटस चेक करना है जरूरी

अगर आप दिसंबर से फरवरी के बीच ट्रेन से सफर करने वाले हैं और न्यू ईयर बाहर मनाने की सोच रहे हैं तो आपको पहले ट्रेन के स्टेटस को चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि अगर ट्रेन कैंसिल हुई तो आपको काफी दिक्कतें हो सकती है.कई बार लोग पहले से ही होटल की बुकिंग करके रखते हैं. ऐसे में अगर ट्रेन कैंसिल कर दी गई तो आप परेशानी में आ सकते हैं. इसलिए बेहतर यही होगा कि पहले ट्रेन से जुड़ी हासिल कर लें. इसके लिए आपके रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संर्पक कर सकते हैं. 

2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *