Headlines

दिल्ली की वोटर लिस्ट से 47.6 लाख नाम हटे, योगेंद्र यादव ने किया प्रदर्शन का ऐलान, ECI ने क्या बताया


देश के कई हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो चुका है. विपक्ष ने एसआईआर के मामले पर केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ा दीं. इस बीच दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने शुक्रवार को बताया कि 31 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच राजधानी में ‘फॉर्म 6’ के केवल 2,50,000 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें सबसे ज्यादा फॉर्म पश्चिमी दिल्ली से मिले, जबकि नई दिल्ली से सबसे कम आवेदन आए. 

CEO कार्यालय ने बताया कि 22 अक्टूबर तक फॉर्म 6 के 250,754 आवेदन प्राप्त हुए. इस संख्या में नए मतदाता और SIR के तहत हटाए गए दोनों मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा 31 अगस्त को ड्राफ्ट रोल जारी होने से पहले फॉर्म 6 के 212,400 आवेदन प्राप्त हुए थे. 

चुनाव आयोग ने क्या बताया
CEO कार्यालय के मुताबिक जिन 33 लाख लोगों को चिह्नित किया गया था, उनमें से लगभग 29 लाख 95 हजार मामलों का समाधान कर लिया गया है. ये लोग अंतिम मतदाता सूची का हिस्सा बने रहेंगे, जब तक कि कोई व्यक्ति ‘फॉर्म 7’ भरकर इन्हें सूची में शामिल करने पर आपत्ति न जताए या इन्हें हटाने की मांग न करे. ऐसी स्थिति में फिर से मामलों की जांच की जाएगी.

इस अवधि में वो समय भी शामिल है, जब चुनाव आयोग ने मतदाताओं को वापस मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर पूरे देश में विशेष शिविर लगाने की घोषणा की थी. CEO कार्यालय ने बताया कि पहला विशेष शिविर 20 सितंबर को दिल्ली में आयोजित किया गया था और तब से अब तक अधिकारियों ने ऐसे लगभग 89,000 शिविर आयोजित किए हैं.

CEO कार्यालय के अनुसार, 20 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच फॉर्म 6 के कुल 158,470 आवेदन प्राप्त हुए हैं. 4 दिसंबर को अंतिम फाइनल रोल प्रकाशित होने से पहले सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 30 नवंबर तक कर दिया जाएगा.

फॉर्म 6 भरने की अपील
चुनाव आयोग ने उन लोगों से भी फॉर्म 6 भरने की अपील की है, जिनके नाम SIR प्रक्रिया के दौरान सूची से हटा दिए गए थे, ताकि वे फिर से मतदाता सूची में शामिल हो सकें. इस अवधि के दौरान दिल्ली के पश्चिमी जिले (जिसमें तिलक नगर, जनकपुरी, राजौरी गार्डन और विकासपुरी शामिल हैं) वहां से सबसे अधिक 30,361 आवेदन प्राप्त हुए. इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिल्ली (किराड़ी, रोहिणी और मंगोलपुरी) से 25,925 आवेदन और पूर्वी दिल्ली (त्रिलोकपुरी, लक्ष्मी नगर और गांधी नगर) से 24,200 आवेदन आए.

अह बात यह भी है कि केरल के बाद पंजाब सरकार ने भी एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया है.

योगेंद्र यादव का प्रदर्शन
योगेंद्र यादव ने शनिवार को हैदराबाद के टैंक बंड पर एक मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया. एक्स पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, “हैदराबाद इस शनिवार शाम 4 बजे टैंक बंड पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ मानव श्रृंखला में शामिल हो. यह ‘वोट चोरी’ के खिलाफ खड़े होने और चुनावी लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए है.”

उन्होंने आगे कहा, “आइए, निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के लिए अपनी आवाज उठाएं.” दिल्ली की मतदाता सूची से 47.6 लाख नाम हटा दिए गए हैं, लेकिन फॉर्म-6 के तहत केवल 2.5 लाख (250,000) आवेदन ही दाखिल किए गए हैं.

दिल्ली से जयपुर तक प्रदर्शन
दिल्ली जयपुर समेत कई शहरों में शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों की ओर से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव से लेकर नेहा बोरा और एक्टर प्रकाश राज ने लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की थी. जयपुर में CPI-M, एसएफआई और AICTU की तरफ से राजभवन घेराव की बात कही गई. दिल्ली में वृंदा करात के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. दिल्ली में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में 15 से ज्यादा संगठन शामिल हुए.

ये भी पढ़ें

रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *