Headlines

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की तीव्रता


तिब्बत में सुबह करीब 5:38 बजे (IST) 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. तड़के भूकंप के चलते लोगों में हड़कंप मच गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर ये जानकारी दी गई है. इससे पहले तिब्बत में गुरुवार (22 अक्टूबर) की रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था.

इस भूकंप से बड़ा नुकसान हुआ है. इससे अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 65 लोग घायल हुए हैं. ये भूकंप रात करीब 10:33 बजे आया था. इसका केंद्र उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर के बाचेन काउंटी इलाके में बताया जा रहा है. भूकंप के बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है.

हिमाचल में कैंडल लाइट प्रार्थना
तिब्बत के नागचू (नाकचू) क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए तिब्बती यूथ कांग्रेस (TYC) द्वारा धर्मशाला के मैकलॉडगंज में एक कैंडल लाइट प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इस सभा में पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई और शोक संतप्त परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई.

भूकंप के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से बाहर भागते दिखे. सीसीटीवी फुटेज में लोगों के इमारतों से बाहर निकलते और कई जगह मलबा गिरते दिखाई दे रहा है. चीन के भूकंप निगरानी केंद्र के मुताबिक मुख्य भूकंप के बाद अब तक 413 छोटे झटके दर्ज किए जा चुके हैं. 

चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक भूकंप का केंद्र नागचू के बाचेन काउंटी इलाके में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था. बता दें कि नागचू उत्तरी तिब्बत का हाई एल्टीट्यूड एरिया है. यहां आबादी कम है और ये तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर है. 

ये भी पढ़ें

रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *