जेडीयू ने मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह पर बड़ी कार्रवाई की. उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है. अब इस पर आरजेडी की प्रतिक्रिया सामने आई है. राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता और पूर्व विधायक शक्ति यादव ने कहा कि अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई पार्टी का अंदरूनी मामला है. उन्होंने ये भी दावा किया कि अब JDU में आग लग चुकी है और उठापटक देखने को मिलेगी.
(अपडेट जारी है.)
