सोशल मीडिया की दुनिया में अगर हुनर सच्चा हो, तो उसे वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता. इन दिनों इंटरनेट पर एक नन्हे उस्ताद का वीडियो तेजी से तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा मराठी के मशहूर सुपरहिट गाने ‘अप्सरा आली’ पर बेहद खूबसूरती से लावणी डांस करता नजर आ रहा है. गाने की एक-एक ताल पर बच्चे के स्टेप्स, उसकी लचक और चेहरे के हाव-भाव इतने सधे हुए हैं कि देखने वाले बस उसे देखते ही रह गए. अपनी उम्र से कहीं आगे की मैच्योरिटी और गजब के आत्मविश्वास के साथ बच्चे ने जिस तरह मंच संभाला, उसने हर किसी का दिल जीत लिया है.
बच्चे के डांस से दुकान-मोहल्ला बना डांस पार्टी
‘दिव्या माने’ नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने इस नन्हे डांसर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में दिखता है कि बच्चा संगीत की धुनों में पूरी तरह डूबा हुआ है. जैसे ही ‘अप्सरा आली’ गाना बजता है, वह अपने smooth और एक्सप्रेसिव स्टेप्स से वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. बच्चे की परफॉर्मेंस इतनी शानदार थी कि आसपास मौजूद बच्चे और बड़े-बुजुर्ग सब काम छोड़कर उसे देखने लगे. कई लोग ताली बजाकर उसका हौसला बढ़ा रहे थे, तो कुछ बच्चे उसकी देखा-देखी खुद भी कमर मटकाने लगे. देखते ही देखते बच्चे का सोलो डांस एक छोटी सी मजेदार डांस पार्टी में बदल गया.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
बेला शेंडे और अजय-अतुल का जादू
जिस गाने पर यह बच्चा थिरक रहा है, वह 2013 की मशहूर मराठी फिल्म ‘नटरंग’ का सुपरहिट लावणी गीत ‘अप्सरा आली’ है. मशहूर अभिनेत्री अमृता खानविलकर पर फिल्माए गए इस गाने को बेला शेंडे ने अपनी सुरीली आवाज दी है और इसका दमदार संगीत अजय-अतुल की जोड़ी ने तैयार किया था. अपनी पारंपरिक शैली और जबरदस्त एनर्जी की वजह से यह गाना आज भी हर डांस लवर की पहली पसंद बना हुआ है. लेकिन इस नन्हे बच्चे ने जिस सहजता से लावणी की जटिल मुद्राओं को पेश किया, वह काबिल-ए-तारीफ है.
यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए दिल छू लेने वाले रिएक्शंस
वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा, “कला तो खून में होती है, ये देखिए इस छोटे लड़के का हुनर.” यह वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “यह बच्चा तो आने वाली पीढ़ी का ‘नटराज’ बनेगा!” वहीं दूसरे यूजर ने खुशी जताई कि वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के डांस को बिना किसी जजमेंट के सराहा और उसका उत्साह बढ़ाया. वहीं एक और यूजर ने भावुक होकर कहा कि छोटे बच्चों को अपनी कला खुलकर जाहिर करते देखना कितना खूबसूरत होता है.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
