Headlines

क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?


अगर आपको लगता है आधार नंबर किसी के पास जाने से आपके बैंक खाते में जमा पैसे की जानकारी भी लीक हो सकती है, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. आजकल बैंक अकाउंट खोलने, KYC कराने और कई दूसरी सेवाओं के लिए आधार का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI भी आपके बैंक बैलेंस और फाइनेंशियल की जानकारी देख सकती है?

UIDAI ने आधार से जुड़ी इन गलतफहमियों को दूर करते हुए कहा है कि आधार का इस्तेमाल पहचान की पुष्टि के लिए किया जाता है. ऐसे में सिर्फ आधार नंबर के आधार पर कोई आपके बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल सकता है.

क्या UIDAI आपके बैंक बैलेंस की जानकारी रखता है?

UIDAI के मुताबिक, उसके पास आधार बनवाते समय या उसमें अपडेट कराते समय दी गई सीमित जानकारी होती है. इसमें आपका नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो, फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली (आइरिस) से जुड़ा बायोमेट्रिक डेटा शामिल होता है. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना ऑप्शनल है. ऐसे में UIDAI के पास आपके बैंक बैलेंस, शेयर, म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी, बीमा और स्वास्थ्य रिकॉर्ड की जानकारी नहीं होती.

आधार बैंक से लिंक करने पर क्या होता है?

जब आप बैंक या किसी दूसरी संस्था में आधार से पहचान की वरिफिकेशन कराते हैं, तो संबंधित संस्था ऑथेंटिकेशन के लिए UIDAI को अनुरोध भेजती है. UIDAI इस अनुरोध के जवाब में आमतौर पर बताता है कि पहचान का वरिफिकेशन सफल हुआ या नहीं.

अगर कोई संस्था ई-केवाईसी (e-KYC) कराती है और वरिफिकेशन सफल होता है, तो प्रक्रिया के नियमों के मुताबिक आपका नाम, पता और फोटो जैसी जानकारी शेयर की जा सकती है. हालांकि, इस प्रक्रिया से UIDAI को आपके बैंक खाते में जमा रकम, डीमैट खाते, निवेश या बीमा की जानकारी नहीं मिलती. 

क्या सिर्फ आधार नंबर से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?

UIDAI के मुताबिक, सिर्फ आधार नंबर जानने से कोई आपके बैंक खाते में प्रवेश नहीं कर सकता और न ही उससे सीधे पैसे निकाल सकता है. क्योंकि बैंकिंग लेनदेन के लिए संबंधित सेवा के नियमों के मुताबिक अन्य सुरक्षा प्रक्रियाएं भी जरूरी हो सकती हैं.

दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *