पति-पत्नी के बीच नोकझोंक और मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. कभी दोनों एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं, तो कभी मजाक-मजाक में ऐसा कुछ कर देते हैं कि देखने वाले भी हंसने लगते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी के हाथ बांधकर उसके सामने गोलगप्पे खाता नजर आ रहा है. पत्नी उसे गोलगप्पे खाते हुए देखती रहती है, जबकि पति बड़े मजे से उसे चिढ़ाता है. दोनों के बीच का यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.
पत्नी के सामने मजे से खाए गोलगप्पे
वायरल वीडियो में एक महिला साड़ी पहने जमीन पर बैठी दिखाई दे रही है. उसके हाथ ऊपर की ओर बंधे हुए हैं. वहीं, उसका पति पास में बैठकर गोलगप्पे खा रहा है. वह एक-एक करके गोलगप्पे खाता है और पत्नी को प्यार से चिढ़ाता हुआ नजर आता है. पत्नी भी इस दौरान मुस्कुराती दिखाई देती है. वीडियो को देखकर लगता है कि दोनों के बीच यह मस्ती मजाक के अंदाज में हो रही है. पति का अपनी पत्नी को इस तरह गोलगप्पे दिखाकर खाना लोगों को हंसा रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है.
यह भी पढ़ें :ये है सरकारी सिस्टम… ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल
गोलगप्पे देखकर ललचाया पत्नी का मन
गोलगप्पे का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. ऐसे में अगर सामने कोई गोलगप्पे खा रहा हो और खुद खाने का मौका न मिले, तो मन ललचाना भी स्वाभाविक है. वीडियो में पति अपनी पत्नी के सामने बैठकर गोलगप्पे खाता दिखाई देता है. उसका यह अंदाज देखकर लोग मजेदार बातें कर रहे हैं. किसी को पति की शरारत मजेदार लग रही है, तो कोई पत्नी के हाथ खुलने के बाद होने वाले हिसाब-किताब के बारे में सोच रहा है.
When she said tie my hand and do whatever you want https://t.co/MLicJCxyX5
— peek_humour (@peek_humour) October 24, 2026
यूजर की प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने मस्ती में कहा कि भाई, अभी आराम से खा लो, जब हाथ खुलेंगे तब पता चलेगा. वहीं, कुछ लोगों ने इसे पति की आखिरी मील बताते हुए लिखा कि आराम से खाओ, फिर पता नहीं मौका मिले या नहीं. कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि देवी जी सब देख रही हैं, जैसे ही हाथ खुलेंगे, फिर तुम्हारी खैर नहीं. वहीं, कई लोग पति-पत्नी की इस नोकझोंक को देखकर हंस रहे हैं. गोलगप्पे खाने का यह वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है.
यह भी पढ़ें :हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
