Headlines

सौरव दास का बड़ा दावा- ‘मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट…’


सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के व्हाट्सएप अकाउंट बंद कर दिया गया है. ऐसा दावा उन्होंने एक पोस्ट के जरिए किया है. उन्होंने कहा है कि मेरा व्हाट्सएप अकाउंट पर रोक लगा दी गई है. दास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘मेरा व्हाट्सएप अकाउंट प्रतिबंधित कर दिया गया है और मैं कोई नया मैसेज नहीं भेज पा रहा हूं.’

उन्होंने आगे अपने पोस्ट में व्हाट्सएप को टैग कर पूछा है कि क्या हो रहा है? 

सौरव पहले भी कर चुके इस तरह के दावे? 

इससे पहले भी सीजेपी के प्रवक्ता दास सोशल मीडिया को लेकर कई अलग-अलग मौकों पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने दावा किया है कि यह उनके प्रदर्शनों, निजता और कानूनी मुकदमों से जुड़े हैं. इससे पहले उन्होंने दिल्ली पुलिस पर फोन हैक और क्लोन करने का आरोप लगाया था. 

उन्होंने कहा था कि एयरपोर्ट से डिटेन करने के बाद उनका फोन जब्त किया. उन्हें इस संबंध में किसी तरह का मेमो नहीं दिया गया. इसके बादा उन्होंने दावा किया था कि उनके फोन को हैक या क्लोन कर लिया गया है. भविष्य में उनके खिलाफ झूठे दस्तावेज या सबूत प्लांट किए जा सकें.

इससे पहले सौरव ने अगस्त में एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी और विरोध प्रदर्शनों से जुड़े उनके कंटेट को जानबूझकर प्रतिबंधित किया जा रहा है. उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आजादी का हनन कहा था. 

यूट्यूबर्स- मीडियाकर्मियों पर भी लगाए आरोप

इसके अलावा भी सौरव दास कई तरह के आरोप पहले भी लगा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि कुछ यूट्यूबर्स और मीडियाकर्मियों ने बिना अनुमति के उनके आवास में घुसकर अंदर की वीडिया बनाई. उनकी व्यक्तिगत जानकारी और घर का पता सार्वजनिक किया. इससे उनके और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है. वह इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंचे थे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *