Headlines

बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां


दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता, चाहे वह इंसान हो या जानवर. जब बच्चे की जान पर बन आती है, तो मां मौत के साये से भी टकरा जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रूह कंपा देने वाला और बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक नन्हा लंगूर गलती से बिजली के तारों की चपेट में आ जाता है और तार से चिपक जाता है. लेकिन उसकी मां बिना अपनी जान की परवाह किए आगे बढ़ती है और हिम्मत दिखाकर अपने बच्चे को मौत के मुंह से खींच लाती है.

बिजली के तार से लटका रह गया मासूम मां ने नहीं मानी हार

वायरल हो रहे इस दिल दहला देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा लंगूर ऊंचाई पर बने बिजली के तारों से लटका हुआ है. करंट की वजह से वह तार से चिपका रह जाता है और नीचे गिरने की हालत में नहीं होता. नीचे छज्जे पर खड़ी उसकी मां पहले तो एक पल के लिए घबराती है, लेकिन अगले ही पल ममता का भाव उस पर भारी पड़ता है. मां अपने दोनों हाथ फैलाकर उछलती है और पूरी ताकत लगाकर अपने मासूम बच्चे को बिजली के तार से नीचे खींच लेती है.

छाती से चिपकाकर सहलाने लगी ममता

बच्चे को तार से छुड़ाने के बाद मां उसे लेकर तुरंत पास के मकान की छत पर पहुंचती है. करंट और डर से सहमे बच्चे को मां अपने सीने से पूरी मजबूती से चिपका लेती है. वह बार-बार अपने नन्हें बच्चे के सिर और शरीर को चूमने और सहलाने लगती है. वीडियो में जिस तरह से मां अपने बच्चे को गले से लगाकर बैठी है, वह नजारा देखकर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे. मां का यह स्पर्श बता रहा था कि भले ही करंट का झटका कितना भी तेज हो, मां का आंचल हर खतरे से बचा लेता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 

लोग बोले- ‘मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं’

यह भावुक वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. लाखों लोग इस वीडियो को देखकर मां की ममता और उसकी गजब की हिम्मत की मिसाल दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में यूज़र्स लिख रहे हैं कि “दुनिया में मां की जगह कोई नहीं ले सकता, चाहे इंसान हो या बेजुबान जानवर.” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आज मुझे मेरी मां की बहुत याद आ रही है.” वीडियो को @Farooqui0M नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *