करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत लगे. अगर आप भी इस करवाचौथ कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो कृति सेनन के इस खूबसूरत अंदाज़ से आईडिया ले सकते है . यह लुक उन महिलाओं के लिए अच्छा आइडिया है जिन्हें ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ मॉडर्न स्टाइल पसंद है.

अगर आप इस करवाचौथ पर सादगी के साथ खूबसूरत दिखना चाहती है तो तृप्ति डिमरी का यह अंदाज़ आपके लिए एक अच्छा स्टाइल आईडिया हो सकता है . यह लुक उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जिन्हें हल्के मेकअप के साथ आरामदायक लुक पसंद है .

करवाचौथ के मौके पर लाल रंग की अपनी अलग ही खूबसूरती होती है. अगर आप भी इस दिन ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो कियारा आडवाणी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. लाल लहंगा उन महिलाओं के लिए एक अच्छा आइडिया है जो इस त्योहार पर अपने पहनावे में रंग और रौनक चाहती हैं.

अगर आप इस करवाचौथ पर भीड़ से हटकर कुछ अलग पहनना चाहती हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ यादगार भी लगे, तो जाह्नवी कपूर का लहंगा लुक एक अच्छा आईडिया हो सकता है .जाह्नवी के इस अंदाज से आप अपने त्योहार के लुक में थोड़ा ग्लैमर जोड़ सकती हैं.

अगर आपको पुराने समय के ट्रेडिशनल फैशन और शाही अंदाज वाले कपड़े पसंद हैं, तो कंगना रनौत के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. करवाचौथ पर ऐसा स्टाइल उन महिलाओं को पसंद आ सकता है, जो अपने पहनावे में भारतीय परंपरा की झलक चाहती हैं.

आजकल कई महिलाएं अपने अंदाज़ में नए रंग और नए स्टाइल जोड़ना पसंद करती हैं. अगर आप भी इस करवाचौथ पर थोड़ा नया और फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो अनन्य पांडेय के इस लुक से आईडिया ले सकती है और अपने पसंदीदा रंग में लहंगा चुन सकती हैं.

अगर आप करवाचौथ पर ऐसा लुक चाहती हैं, जो खूबसूरती के साथ आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारे, तो दीपिका पादुकोण के इस लहंगा लुक से आइडिया ले सकती हैं. उनका अंदाज दिखाता है कि सही स्टाइल चुनकर आप अपने त्योहार के लुक को और भी खास बना सकती हैं.
Published at : 26 Oct 2026 01:53 PM (IST)
