Headlines

जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?


जामिया मिल्लिया इस्लामिया में करीब दो दशक बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का ऐलान किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले के बाद छात्रों के बीच हलचल तेज हो गई है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “छात्र एकता जिंदाबाद!”

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को एक आदेश जारी कर छात्रसंघ चुनाव कराने की जानकारी दी. आदेश के मुताबिक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्रसंघ के संविधान को मंजूरी मिलने की तारीख से 15 दिनों के भीतर चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5 दिन बाकी, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन

प्रशासन के इस फैसले को छात्रसंघ की बहाली की मांग कर रहे छात्रों के लिए अहम माना जा रहा है. हालांकि, चुनाव की तारीख संविधान को मंजूरी मिलने के बाद तय समयसीमा के आधार पर निर्धारित होगी.

2006 में भंग कर दिया गया था छात्रसंघ

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में साल 2006 में छात्रसंघ को भंग कर दिया गया था. इसके बाद से ही विश्वविद्यालय में निर्वाचित छात्रसंघ की बहाली का मुद्दा समय-समय पर उठता रहा है. छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उन्हें अपनी समस्याओं और मांगों को उठाने के लिए एक निर्वाचित प्रतिनिधि संगठन मिलना चाहिए.

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे थे. छात्र लगातार प्रशासन से चुनाव कराने और छात्रसंघ को बहाल करने की मांग कर रहे थे.

दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- ‘दोषियों को बख्शेंगे नहीं’

छात्रों के विरोध के बाद आया फैसला

लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव का ऐलान किया गया है. अब सबकी नजर छात्रसंघ के संविधान को मंजूरी मिलने और चुनाव की आगे की प्रक्रिया पर रहेगी.

सौरव दास की पोस्ट भी इसी घटनाक्रम के बीच सामने आई है. उनके ‘छात्र एकता जिंदाबाद’ संदेश को छात्रसंघ चुनाव के ऐलान पर उनकी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *