Headlines

IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी


चेन्नई सुपर किंग्स में IPL 2027 के लिए नए कोच की एंट्री हो गई है. इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज गैरेथ बैटी टीम के लिए सहायक कोच की भूमिका अदा करेंगे. उनकी कोचिंग में इंग्लिश काउंटी टीम सरे ने 2022 से 2024 के बीच लगातार तीन खिताब जीते थे. अब उन्होंने CSK में नई भूमिका मिली है. वह टीम के हेड कोच जहीर खान के साथ कोचिंग स्टाफ में दिखाई देंगे. 

सरे की तरफ से दिग्गज के अलग होने की जानकारी साझा की गई. इसके साथ काउंटी टीम ने उनके चेन्नई के साथ नए रोल के बारे में भी बताया. टीम ने सोशल मीडिया पर जारी की गई एक आधिकारिक पोस्ट में लिखा, “हेड कोच गैरेथ बैटी क्लब छोड़कर IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने जा रहे हैं.”

आगे कोच का शुक्रिया अदा करते और उनकी उपलब्धियों के बारे में लिखा, “क्लब, गैरेथ को उनके कार्यकाल के दौरान मिली शानदार सफलताओं के लिए धन्यवाद देना चाहता है. उनके मुख्य कोच रहते हुए, सरे ने 2022 से 2024 तक लगातार तीन बार काउंटी चैंपियनशिप का खिताब जीता.

चेन्नई की छठी ट्रॉफी पर नजर 

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स की इस बार छठी ट्रॉफी जीतने पर नजर होगी. चेन्नई और मुंबई के नाम 5-5 आईपीएल ट्रॉफी हैं. सीएसके ने पिछला खिताब 2023 में जीता था. अब देखना दिलचस्प होगा कि कोचिंग स्टाफ में हुए बदलाव के बाद टीम अगले सीजन कैसा परफॉर्म करती है. 

गैरेथ बैटी का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गैरेथ बैटी का अंतर्राष्ट्रीय करियर काफी लंबा रहा, लेकिन वह इंग्लैंड के लिए ज्यादा मुकाबले नहीं खेल सके. 2002 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गैरेथ ने करियर का आखिरी मैच 2016 में खेला. 14 साल लंबे करियर में उन्होंने 9 टेस्ट, 10 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल खेला. टेस्ट में उन्होंने 15 विकेट लिए. वनडे में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए. टी20 इंटरनेशनल की इकलौती पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका.

 

यह भी पढ़ें: 2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *