Headlines

DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित


अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं, तो DA में यह बढ़ोतरी आपके लिए अहम है. केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता को पहले के 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है. यानी DA में 3% की बढ़ोतरी हुई है. इस बदलाव के बाद अब कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के हिसाब से हर महीने मिलने मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा होगा. 

दरअसल, महंगाई बढ़ने के साथ रोजमर्रा की चीजों पर होने वाला खर्च भी बढ़ जाता है. इसलिए कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच अपने खर्चों को संभालने में कुछ राहत देने के लिए महंगाई भत्ता दिया जाता है. महंगाई भत्ता बढ़ने का सीधा फायदा कर्मचारियों को उनकी मूल सैलरी के आधार पर मिलता है. जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ज्यादा है, उन्हें हर महीने अधिक अतिरिक्त रकम मिलेगी. ऐसे में आपकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह आपके बेसिक पे पर निर्भर करता है. 

कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा?

महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% होने के बाद अलग-अलग मूल वेतन वाले कर्मचारियों को मिलने वाले अतिरिक्त पैसे का हिसाब इस तरह होगा.

  • 18,000 रुपये बेसिक सैलरी: पहले 60% DA के हिसाब से 10,800 रुपये मिलते थे. अब 63% के हिसाब से 11,340 रुपये मिलेंगे. यानी अब हर महीने 540 रुपये का फायदा होगा.
  • 25,000 रुपये बेसिक सैलरी: पहले 15,000 रुपये DA मिलता था, जो अब बढ़कर 15,750 रुपये हो जाएगा. यानी हर महीने 750 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
  • 35,000 रुपये बेसिक सैलरी: पहले 21,000 रुपये DA मिलता था. अब 22,050 रुपये मिलेंगे. यानी हर महीने 1,050 रुपये का फायदा होगा.
  • 50,000 रुपये बेसिक सैलरी: पहले 30,000 रुपये DA मिलता था, जो अब बढ़कर 31,500 रुपये हो जाएगा. यानी हर महीने 1,500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
  • 75,000 रुपये बेसिक सैलरी: पहले 45,000 रुपये DA मिलता था. अब 47,250 रुपये मिलेंगे. यानी हर महीने 2,250 रुपये का फायदा होगा.
  • 1 लाख रुपये बेसिक सैलरी: पहले 60,000 रुपये DA मिलता था, जो अब बढ़कर 63,000 रुपये हो जाएगा. यानी हर महीने 3,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.

कब से लागू होगा बढ़ा हुआ DA?

जानकारी के मुताबिक, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी. कर्मचारियों को इसका लाभ लागू होने की तारीख और पेमेंट संबंधी सरकारी आदेशों के अनुसार मिल सकता है. वहीं, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी इसी तरह 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान बताया गया है.

बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *