Headlines

कार 80 और ट्रक 60 kmph से ज्यादा नहीं, यूपी के एक्सप्रेसवे पर घटी स्पीड लिमिट


कुछ दी दिन में कड़के की ठंड पड़नी शुरू होने वाली है. ठंड के समय कोहरे की वजह से सुबह और शाम के समय वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है. केवल गाड़ी चालकों को ही नहीं, बल्कि सर्दियों के दौरान कोहरे की वजह से रेल यात्रा भी प्रभावित हो जाती है.  वहीं सुबह के समय ऑफिस या फिर दूसरे काम पर जाते समय कोहरे के कारण रास्ता साफ नजर नहीं आता, जिसकी वजह से खतरनाक हादसे होने का डर बना रहता है. 

बता दें कि इस खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश एक्सप्रसेवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने सर्दियों के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने के बारे में सोचा है. आने वाले कुछ समय में एक्सप्रेसवे पर गाड़ी की रफ्तार कम रखी जाएगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि सभी वाहनों के लिए अलग-अलग स्पीड लिमिट तय की गई है. 

वाहनों की स्पीड को घटाया गया

जानकारी के मुताबिक, बुंदेलखंड,गोरखपुर लिंक और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की रफ्तार को घटाया गया है, जैसे बड़े ट्रक, मालवाहन  वाहन. इनकी स्पीड पहले 80 थी, लेकिन अब इसके घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा करने का प्रावधान है.

दोपहियां वाहनों की स्पीड लिमिट

बुंदेलखंड,गोरखपुर लिंक और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हल्के मोटर वाहनों की स्पीड लिमिट भी घटाई गई है. यहां पर हल्के वाहनों की अधिकतम स्पीड 100 थी, जिसे घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाएगा. 

इस एक्सप्रेसवे पर भी घटेगी स्पीड

बता दें कि आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की स्पीड कम करने का प्रावधान है. भारी वाहनों की स्पीड को 80 से घटाकर 60 किया जाएगा. इसके साथ ही दोपहिया वाहन की स्पीड को 100 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा किए जाने का प्रावधान है.

कब से लागू होगा नया नियम

जानने वाली बात ये है कि आखिर इस नियम को लागू कब से कब तक किया जाने वाला है. जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर से वाहनों की रफ्तार कम रखी जाएगी. ये नियम 15 फरवरी तक लागू रहने की बात सामने आई है. यानी  1 नवंबर से लेकर 15 फरवरी तक वाहनों की स्पीड कम रखी जाएगी.

कोहरे में गाड़ी चलाते समय रखें ध्यान

  • कोहरे के दौरान सड़क साफ नजर नहीं आती है , इसलिए अपनी गाड़ी की स्पीड कम रखें.
  • वहीं आपके आगे चल रहे वाहनों से दूरी बनाकर चलें, ताकि कोई हादसा न हो जाएं.
  • इसके साथ ही लो-बीम हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करें.
  • ध्यान रखें, कोहरे के दौरान कभी भी अचानक ब्रेक और ओवरटेक करने की गलती न करें.
  • इसके अलावा बीच रास्ते में पानी पीने, मोबाइल पर बात करने के लिए गाड़ी को न रोके.

गाड़ी खराब हो जाए तो क्या करें?

अगर एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान ही गाड़ी खराब हो जाती है तो ऐसी स्थिति में आप सबसे पहले गाड़ी को सुरक्षित जगह लें जाए और हैजर्ड लाइन को ऑन कर दें. वहीं अगर आपकी गाड़ी सड़क के किनारे खाड़ी है तो आप उसके पीछे न खड़े हुए. साथ ही जल्दी से एक्सप्रेसवे की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके मदद मांगें.

रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ज्यादा पेंशन, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *