Headlines

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट


उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों पर नतीजे आना शुरू हो गए हैं.  जिसमें से 11 सीटें यूपी, बिहार की 8 सीटें, कर्नाटक में 4 सीटों और महाराष्ट्र में 5 सीटों पर लगातार उतार-चढ़ाव वाले रुझान सामने आ रहे हैं. मतगणना जारी है. विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है. किस राज्य में किस पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

उत्तर प्रदेश में किसने जीती कितनी सीटें
उत्तर प्रदेश में 11 में से 7 सीटों का रिजल्ट सामने आ चुका है. जिसमें बीजेपी ने बढ़त बना ली है. बीजेपी ने अब तक 5 सीटें जीत ली हैं और 2 पर समाजवादी पार्टी ने जगह बनाई है. लखनऊ खंड शिक्षक सीट से बीजेपी के उमेश द्विवेदी जीते हैं. दूसरी मेरठ खंड शिक्षक सीट है. जिससे श्रीचंद शर्मा जीते हैं. तीसरी मेरठ स्नातक सीट है जिसे दिनेश गोयल ने जीत लिया है. बीजेपी को चौथी सीट बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक की मिली है. इससे हरि सिंह ढिल्लों जीते हैं. पांचवीं आगरा स्नातक सीट पर मानवेन्द्र प्रताप सिंह (गुरुजी) ने जीत दर्ज की है.

वाराणसी को समाजवादी पार्टी ने अपने नाम किया है. वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन सीट लाल बिहारी यादव जीते हैं. आगरा शिक्षक सीट पर सपा डॉक्टर आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है. अभी लखनऊ स्नातक, वाराणसी स्नातक, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट की काउंटिंग जारी है. जल्द ही इसके भी नतीजे आ जाएंगे.

पटना में किसने मारी बाजी
बिहार की 8 विधान परिषद सीटों में से 6 शिक्षक निर्वाचन सीटों पर रिजल्ट आ गया है. पटना शिक्षक सीट से आरजेडी के डॉ संजीव जीते हैं. तिरहुत शिक्षक सीट की बात करें तो इसे बीजेपी ने अपने नाम किया है. बीजेपी के नरेंद्र सिंह ने ये सीट जीती है. दरभंगा शिक्षक सीट सजन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने अपने नाम की है. वहीं सारण शिक्षक सीट से BJP के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने जीत हासिल की है. पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार जीते हैं.

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. डॉ. एनके यादव की प्रचंड जीत हुई है. उन्होंने हैट्रिक लगाई है.

महाराष्ट्र सीटों का क्या है हाल
महाराष्ट्र में 5 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए हैं. यहां पुणे शिक्षक एमएलसी सीट से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े जीते हैं. शिंदे शिवसेना ने अमरावती शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की है. नागपुर स्नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी बढ़त बनाये है. संभाजीनगर स्नातक शरद पावर एनसीपी आगे है. पुणे स्नातक शरद पावर एनसीपी आगे है.

कर्नाटक में बीजेपी ने जीतीं 3 सीटें, एक JDS के खाते में

कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं. जिसमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. कर्नाटक में चारों सीटों का रिजल्ट सामने आ गया है. सभी सीटें बीजेपी और जेडी(एस) ने अपने नाम कर ली है. बीजेपी उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने कर्नाटक विधान परिषद के पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है. वहीं दक्षिण पूर्व स्नातक से बीजेपी के चिदानंद एम गौड़ा ने जीत हासिल की है.

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है. उत्तर-पूर्व शिक्षक से बीजेपी के शशिल जी. नमोशी ने जीत हासिल की. वहीं बेंगलुरु शिक्षक से जेडी(एस) के पुट्टन्ना जीते हैं.

ये भी पढ़ें: नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *