Headlines

जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान


जरा सोचिए, आपका कोई अपना आप से दूर हो जाए और आप इस बात को लेकर भी यकीन कर लें कि अब वो इस दुनिया में नहीं है और तीन साल बाद उसी का वीडियो कॉल आपको आ जाए तो? ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के एक परिवार के साथ. जहां तीन साल पहले लापता हुई उनकी बेटी जिसे परिवार मृत मान चुका था जिंदा निकली जिसे देखकर परिवार भावुक हो गया. जिस घर में तीन से बेटी की मौत का गम था अब उसी घर में बेटी के जिंदा होने की खुशी मनाई जा रही है. अब यूजर्स भी इस मामले को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

तीन साल पहले लापता हो गई थी महिला

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक 30 साल की महिला जिसका नाम प्रीति है साल 2023 में अचानक घर से लापता हो गई थी. परिवार उसे लगातार खोजता रहा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. 13 मई को गुमशुदा हुई प्रीति जब नहीं मिली तो परिवार ने 16 मई 2023 को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद 30 सितंबर 2026 को गोरखपुर पुलिस को एक शव झाड़ियों में मिला जिसे देखकर परिवार ने उसे प्रीति का समझ लिया और उसे मृत मानकर प्रीति की 13वीं तक कर दी.

फिर एक दिन अचानक आया वीडियो कॉल

इसके बाद गुजरात के वडोदरा स्थित नारी संरक्षण केंद्र ने पुलिस को प्रीति के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि प्रीति एक दम सुरक्षित है और गुजरात में हैं. इतना ही नहीं, पुलिस ने प्रीति की मां कमला देवी की वीडियो कॉल पर बेटी से बात भी करवा दी. बेटी को जिंदा देखकर परिवार के होश उड़ गए और खुशी के मारे परिवार भावुक हो गया. अब उस घर में मातम की जगह खुशियां हैं और प्रीति जल्द ही घर लौटेगी.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा

यूजर्स भी हुए भावुक, दी ऐसी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह मामला वायरल हुआ यूजर्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…परिवार में किस कदर खुशी का माहौल होगा, क्या नजारा होगा. एक और यूजर ने लिखा…लेकिन लापता होकर गुजरात कैसे पहुंच गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बाप और मां के दिल से कितना बड़ा पत्थर उतर गया. कुछ यूजर्स खबर को पढ़कर भावुक तक हो गए तो कुछ ने लापता होने की वजह पूछ डाली.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *