Headlines

बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री


दिल्ली में डीटीसी (DTC) बस से सफर कर रहे यात्रियों के साथ एक ऐसा वाक्या हो गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. स्कूल से लौट रहे कुछ शरारती बच्चों ने बस में लगे फायर एक्सटिंग्विशर (आग बुझाने वाले सिलेंडर) के साथ ऐसी कलाकारी दिखाई कि पूरी की पूरी बस धुएं के गुब्बारे में बदल गई. कुछ ही सेकंड में बस के अंदर इतना घना धुआं भर गया कि यात्रियों की सांसें अटक गईं और चीख-पुकार मच गई.

‘मस्ती’ बनी आफत: पिन खींचते ही पूरी बस में छा गया सफेद धुआं

बताया जा रहा है कि डीटीसी बस यात्रियों से भरी हुई थी, जिसमें कुछ स्कूली बच्चे भी सफर कर रहे थे. सफर के दौरान बच्चों की नजर बस में लगे आग बुझाने वाले सिलेंडर पर पड़ी. फिर क्या था, शरारत सूझी और बच्चों ने खेल-खेल में उसकी सेफ्टी पिन निकाल कर लीवर दबा दिया. सिलेंडर दबाते ही तेज दबाव के साथ उसके अंदर से गैस और पाउडर का ऐसा बवंडर निकला कि पूरी बस सफेद धुएं से भर गई.

खांसते-खांसते बाहर भागे यात्री: बस में मच गई चीख-पुकार

अचानक धुएं से बस भरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. लोगों को लगा कि बस में सचमुच आग लग गई है. आंखें जलने लगीं और लोग खांसते-बिलखते हुए खिड़कियों और दरवाजों की तरफ भागे. ड्राइवर ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बस को किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकाला. जब धुएं का गुबार छंटा और असली वजह सामने आई, तो पता चला कि यह किसी हादसे का नतीजा नहीं बल्कि स्कूली बच्चों की कारनामा था.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

बच्चों की नटखट शरारत या बड़ी लापरवाही? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस अजीबोगरीब और मजेदार घटना का मामला अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग जहां बच्चों के इस कारनामे पर हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं, वहीं कई लोग इसे गंभीर लापरवाही मान रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि अगर ऐसा हादसा चलती बस में ट्रैफिक के बीच बड़ा रूप ले लेता, तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी. वीडियो को dtc_driver_lovers_612 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *