Headlines

उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज


लोग अपनी नई दुकान को खोलकर उसके प्रचार के लिए क्या कुछ नहीं करते. लेकिन कुछ होते हैं जो प्रचार का ऐसा अनोखा तरीका खोज लेते हैं जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक शॉप के अंदर हवा में उल्टी लटकी हुई है, लोगों को चैलेंज दिया गया है कि जो भी इस बाइक पर 10 मिनट टिक जाएगा उसे यह बाइक फ्री में दे दी जाएगी. यानी 10 मिनट का चैलेंज आपको शून्य कीमत पर चमचमाती बाइक दिलवा सकता है. वीडियो को लेकर यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के आधार पर लिखी गई है.

वायरल हो रहा मोटरसाइकिल पर बैठने का चैलेंज

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक शॉप के अंदर नीले रंग की बाइक हवा में लटकी हुई है और लोग इकट्ठा होकर उसे लगातार देख रहे हैं. माजरा आपको समझ में आए उससे पहले बता दें कि इस बाइक को खरीदने के लिए आपको किसी तरह के पैसे देने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक चैलेंज है उसे पूरा करके आप इस बाइक को अपने घर मुफ्त में ले जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि अपनी नई बाइक शॉप की ओपनिंग के दौरान मालिक ने प्रचार का यह अनोखा तरीका निकाला जिसकी अब हर ओर चर्चा हो रही है.

10 मिनट बैठो और मुफ्त ले जाए मोटरसाइकिल

बाइक को लेकर जो चैलेंज रखा गया है वो यह है कि जो भी इस बाइक को मुफ्त में घर ले जाना चाहता है उसे पहले इस उल्टी लटकी बाइक पर बैठना होगा और जो भी 10 मिनट इस बाइक पर टिक गया उसे यह बाइक इनाम के तौर पर मुफ्त दे दी जाएगी और उससे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. हालांकि कई लोगों ने इस चैलेंज को ट्राय भी किया जैसा कि वीडियो में दिख रहा है लेकिन लोग 20-60 सेकंड में ही हार मान गए.

यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, मार्केटिंग करने का तरीका अनोखा है

वीडियो को @bendovigor नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जितना आसान दिख रहा है उतना आसान है नहीं. एक और यूजर ने लिखा…मार्केटिंग करने का तरीका थोड़ा अलग है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई मैं वहां होता तो यह बाइक सिर्फ मेरी ही होती.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *