Headlines

Viral Video: अतिथि देवो भव:’! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा


Viral Video: हमारे देश में मेहमान को भगवान का रूप माना जाता है, और जब बात ग्रामीण भारत की सादगी और अपनेपन की हो, तो यह मिसाल और भी खूबसूरत हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो जमकर ट्रेंड कर रहा है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. 

दरअसल, मोटरसाइकिल पर सवार होकर भारत के सुदूर इलाकों को करीब से देखने निकली एक विदेशी महिला टूरिस्ट जब रात में टेंट लगाने के लिए किसी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में भटक रही थी, तभी रास्ते में उनकी मुलाकात भारतीय सेना के एक रिटायर्ड जवान से होती है. जैसे ही महिला ने अपनी परेशानी बताई, देश की सुरक्षा में सालों बिताने वाले उस रिटायर्ड फौजी ने तुरंत आगे बढ़कर उसकी मदद की. इस जांबाज फौजी और गांव के सीधे-सादे किसानों ने मिलकर विदेशी महिला के लिए जो किया, उसने सोशल मीडिया यूजर्स की आंखों को नम कर दिया है.

सुरक्षित जगह की तलाश में थीं विदेशी महिला ब्लॉगर

वायरल क्लिप में एक विदेशी महिला ब्लॉगर अपनी बाइक के साथ ग्रामीण इलाके में नजर आ रही हैं. रात बिताने के लिए वह किसी सुरक्षित जगह की तलाश में थीं, ताकि बाड़ के पीछे अपना टेंट लगा सकें. इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक शख्स मिलते हैं, जिनसे वह रुककर रास्ता और सुरक्षा को लेकर मदद मांगती हैं.

जब सामने आया भारतीय सेना के रिटायर्ड फौजी 

महिला ने जब अपनी परेशानी बताई, तो सामने खड़े शख्स ने मुस्कुराकर हाथ मिलाया और कहा, मैं भारतीय सेना का एक रिटायर्ड फौजी हूं. यह सुनते ही महिला के चेहरे पर तसल्ली आ गई. जब उन्होंने टेंट लगाने के लिए जगह पूछी, तो फौजी ने तुरंत हामी भर दी और पास खड़े अपने एक किसान दोस्त से भी मिलवाया, जो वहीं के रहने वाले थे.

पलक झपकते ही परोसा गया शुद्ध देसी खाना

इसके बाद गांव के लोगों ने विदेशी मेहमान का न सिर्फ स्वागत किया, बल्कि उन्हें अपने घर के अंदर ले गए. महिला के लिए शुद्ध देसी खाना तैयार कर परोसा गया. थाली में रोटी-सब्जी के साथ जब उन्हें पारंपरिक चूरमा दिया गया, तो वह उसका स्वाद चखकर झूम उठीं. महिला ने बेहद खुश होकर कहा, मुझे नहीं पता कि यह भूरे रंग की मीठी चीज क्या है, लेकिन यह सच में बेहद स्वादिष्ट है. इस दौरान गांव के बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं बड़े ही अपनेपन से उन्हें निहारते दिखे.

यह भी पढ़ें: तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे….

वीडियो देख भावुक हुए यूजर्स

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल  होते ही लोग कमेंट सेक्शन में भारतीय संस्कृति की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, शहरों की चकाचौंध में भले ही स्वार्थ दिखे, लेकिन हमारे देश के गांवों में आज भी इंसानियत और ‘अतिथि देवो भवः’ का जज्बा जिंदा है. वहीं, एक अन्य यूजर रिटायर्ड जवान की तारीफ में लिखता है कि, एक बार जो फौजी बन गया, वह जिंदगी भर देश और मानवता की सेवा ही करता है. गर्व है हमारी सेना और ऐसे संस्कारों पर. 

एक अन्य यूजर चुटकी लेते हुए लिखता है कि, विदेशी मेहमान को राजस्थानी चूरमे का स्वाद चखा दिया, अब वो इस मेहमाननवाजी को जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगी. कुल मिलाकर यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है और हर कोई इसे रियल साइड ऑफ इंडिया बता रहा है.

यह भी पढ़ें: बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *