Headlines

टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी’, जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान


जसप्रीत बुमराह जब गेंद हाथ में लेते हैं, तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है. अपनी धारदार गेंदबाजी से वो कई बार भारत को मुश्किल हालातों से बाहर निकाल चुके हैं. यही वजह है कि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ करते हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस भी बुमराह की काबिलियत के कायल हैं. लेकिन, टेस्ट क्रिकेट को लेकर उनकी राय बाकी फॉर्मेट से अलग है. वकार का मानना है कि वनडे और टी20 में बुमराह का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी और साबित करना बाकी है.

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए वकार यूनुस ने बुमराह के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में व्हाइट बॉल क्रिकेट में बुमराह के लेवल का गेंदबाज मिलना मुश्किल है. खासकर बड़े मुकाबलों में दबाव के बीच विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है. वकार के मुताबिक, वनडे और टी20 में बुमराह अक्सर ऐसे समय पर टीम के काम आते हैं, जब कप्तान को विकेट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है.

टेस्ट क्रिकेट में क्यों बाकी है इम्तेहान 

वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के अनुभव और उनके खेले गए मैचों की संख्या का भी जिक्र किया. चोटों और वर्कलोड मैनेजमेंट के वजह से बुमराह इस फॉर्मेट में कई दूसरे तेज गेंदबाजों जितने मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. वकार ने मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों का नाम लेते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को भी ध्यान में रखना चाहिए. लेकिन, ये वकार की अपनी राय है और इससे बुमराह की उपलब्धियां कम नहीं हो जातीं.

टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह ने पलटा था मैच

वकार ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को भी याद किया. न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान जीत की हालात में नजर आ रहा था, लेकिन बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को आउट करके भारत की वापसी का रास्ता खोल दिया. इसके बाद भारतीय टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. वकार के मुताबिक, बड़े खिलाड़ी वही होते हैं जो मुश्किल वक्त में टीम के लिए फर्क पैदा करते हैं. बुमराह सीमित ओवरों के क्रिकेट में बार-बार ऐसा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *