Headlines

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं. सभी मैच टीम इंडिया ने जीते. अब दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 खेला जाएगा. सीरीज पहले ही भारत के नाम हो चुकी है. ऐसे में अब कीवी टीम साख बचाने मैदान पर उतरेगी. चौथे और पांचवें टी20 से पहले न्यूजीलैंड के दो झटके लगे हैं. मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हो गए हैं. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज के शुरुआती तीनों मैचों में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और चेज करने का फैसला किया. तीनों ही मैचों में भारत ने सफल रन चेज भी किया. चौथे टी20 में भी टॉस काफी अहम रहने वाला है. ऐसे में जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा. 

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा चौथा टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑक्लैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार, यह मैच दोपहर साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा. वहीं दोपहर 12 बजे मैच का टॉस होगा. टीवी पर यह मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर आएगी. 

ऑक्लैंड में दमदार है टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

ऑक्लैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच खेला जाना है. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार है. भारत ने अब तक यहां तीन टी20 मैच खेले हैं. तीनों ही मैचों में भारत को जीत मिली है. इस पांच मैचों की सीरीज में भी, और इस मैदान पर भी कीवी टीम को पहली जीत की तलाश है. 

चौथे और पांचवें टी20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, जैक फाउल्क्स, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.

यह भी पढ़ें- 

अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *