Headlines

Viral Love Story: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग


प्यार में एक साथ जीने-मरने की कसमें खाते और अपनी मोहब्बत को पाने के लिए कायनात के आखिरी दिन तक इंतजार करने की कहानी तो आपने बहुत सुनी होंगी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ऐसी कहानियों पर मुहर लगा रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका के कोमा में रहने के दौरान सात साल तक उसका इंतजार किया. 

वायरल वीडियो लोगों को काफी भावुक कर रहा है और सच्ची मोहब्बत पर दावा पक्का कर रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जब सात साल बाद होश में आई तो युवक ने उसकी मांग भरी. इस कहानी को देखकर कई लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं.

7 साल का लंबा इंतजार

वायरल वीडियो में लड़की हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है. उसके सिर पर लाल रंग की चुनरी रखी हुई है, तभी उसका प्रेमी उसके पास आकर उसकी मांग भरता दिखाई देता है. दावा किया जा रहा है कि लड़की सात साल तक कोमा में थी और इस दौरान उसके प्रेमी ने उसका इंतजार किया. लड़की के होश में आने के बाद दोनों ने शादी कर ली. इस वीडियो में लड़की की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं, जो शायद लड़के के इतने लंबे इंतजार और वफा का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज 

लोगों को क्यों किया भावुक?

आज के समय में जब रिश्तों में भरोसे और साथ निभाने को लेकर अक्सर बातें होती हैं, तब ऐसी कहानी लोगों का ध्यान खींचती हैं. वीडियो में लड़की की मांग भरने का पल देखने के बाद लोग इसे प्यार और इंतजार से जोड़कर देख रहे हैं. कई लोगों के लिए इस वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा यह है कि कहानी के मुताबिक, युवक ने मुश्किल समय में भी अपनी प्रेमिका का साथ नहीं छोड़ा. यही वजह है कि वीडियो को लोग अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर कर रहे हैं.

यूजर्स की प्रतिक्रिया

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं. कई लड़कियों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भाई, ऐसे लड़के मिल कहां रहे हैं और मिल रहे हैं तो हमें क्यों नहीं मिल रहे? वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि प्यार में साथ निभाने वाला इंसान मिलना किसी खुशकिस्मती से कम नहीं है. एक यूजर ने लिखा, अगर यह कहानी सच है, तो यह बहुत बड़ी बात है. दूसरे ने कहा, प्यार सिर्फ अच्छे वक्त में साथ रहने का नाम नहीं है.

यह भी पढ़ें : तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *