SIR- सीईसी ज्ञानेश कुमार पर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 6 राज्य में एसआईआर की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. EC के मुताबिक, हरियाणा, तेलंगाना, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी की जाएगी. वहीं दिल्ली का फाइनल ड्राफ्ट 22 दिसंबर को जारी किया जाएगा. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म-6 को लेकर बुधवार को हुई सुनवाई में दिल्ली SIR पर सवाल उठाए थे.
भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां जमा करने, अंतिम वोटर लिस्ट को जारी करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है.
दावों और आपत्तियों के निपटारे की तारीख में भी बदलाव
दावों और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम डेट हरियाणा और आंध्र प्रदेश में 20 नवंबर, महाराष्ट्र और नागालैंड में 25 नवंबर, तेलंगाना में 26 नवंबर और दिल्ली में 15 दिसंबर है. चुनाव आयोग के अधिकारियों को इन संशोधिक कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया गया है.
हरियाणा में दावे और आपत्तियां जमा करने की तारीख 31 जुलाई 2026 से 20 नवंबर 2026 है. वहीं फाइनल पब्लिकेशन 30 नवंबर रहेगा.
तेलंगाना में दावे और आपत्तियां जमा करने की तारीख 26 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है. वहीं फाइनल ड्राफ्ट 30 नवंबर को पब्लिश किया जाएगा.
नागालैंड में दावे और आपत्तियां जमा करने की तारीख 25 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है. वहीं फाइनल ड्राफ्ट 30 नवंबर को पब्लिश किया जाएगा.
आंध्र प्रदेश में दावे और आपत्तियां जमा करने की तारीख 20 नवंबर 2026 है. वहीं फाइनल वोटर लिस्ट 30 नवंबर को जारी की जाएगी.
महाराष्ट्र में आपत्ति और दावों की तारीख 13 नवंबर है. आपत्ति और दावों के निपटान के लिए 25 नवंबर की तारीख है. वहीं 30 नवंबर को फाइनल ड्राफ्ट जारी किया जाएगा.
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर, भारत निर्वाचन आयोग ने NCT दिल्ली में मतदाता सूचियों के चल रहे ‘विशेष सघन पुनरीक्षण’ के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 25.11.2026 कर दी है. इसके लिए क्वालिफाइंग डेट 01.10.2026 तय की गई है.
