Headlines

 Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग


कुदरत का कहर कब और किस रूप में सामने आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में कुछ लोग घर के अंदर से निकलकर सड़क पर आते दिखाई देते हैं. इसके बाद उनके सामने ही इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर जाता है. यह नजारा इतना डरावना है कि इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. 

झटके महसूस होते ही घर से बाहर भागे लोग

वीडियो  में लोग सड़क पर खड़े दिखाई देते हैं. इसके बाद कैमरे में एक मकान नजर आता है, जिसके बाहर का हिस्सा अचानक टूटकर गिरने लगता है. देखते ही देखते दीवार और ईंटों के टुकड़े नीचे गिर जाते हैं. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल काफी डरावना रहा होगा. वीडियो में इमारत के पास मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है. 

भूकंप के दौरानसही फैसला लेना जरूरी 

 भूकंप के दौरान कुछ सेकंड में हालात बदल सकते हैं. ऐसे में घबराने के बजाय सुरक्षित कदम उठाना जरूरी होता है. अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं, तो झटके महसूस होते ही जमीन पर झुकें, किसी मजबूत मेज के नीचे शरण लें और अपने सिर तथा गर्दन को हाथों से ढकें. झटके रुकने के बाद ही सावधानी से बाहर निकलें. बाहर निकलते समय लिफ्ट का इस्तेमाल न करें और इमारतों, बिजली के खंभों तथा ऐसी दीवारों से दूर रहें, जिनके गिरने का खतरा हो. खुले स्थान पर पहुंचने के बाद भी आसपास की स्थिति पर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें : तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल

वीडियो देख यूजर्स बोले

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लोगों की सलामती को लेकर चिंता जता रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि अच्छा हुआ कि वे समय रहते घर से बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. एक यूजर ने भावुक होकर लिखा, ‘भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि आप लोग वक्त रहते बाहर आ गए.’ वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे हालात में जान बचाना सबसे जरूरी है और किसी भी सामान को लेने के लिए वापस इमारत के अंदर नहीं जाना चाहिए. कई यूजर्स ने परिवार और वहां मौजूद सभी लोगों के सुरक्षित रहने की दुआ भी की. इस वीडियो ने लोगों को एक बार फिर याद दिलाया कि आपदा के समय छोटी-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें : एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *