Headlines

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी


वीमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के पांचवां सीजन का ऑक्शन आज कोच्चि में आयोजित होगा. नीलामी में दुनिया के 146 खिलाड़ियों का नाम बोला जाएगा, लेकिन ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 27 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे. WPL की शुरुआत साल 2023 में हुई थी, उसके बाद लगातार यह लीग BCCI के लिए बढ़िया कमाई का स्रोत बनती रही है.

IPL की तुलना में वीमेंस प्रीमियर लीग कमाई के लिहाज से अभी बहुत पीछे है, लेकिन धीरे-धीरे यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी धाक जमाती जा रही है. खिलाड़ियों की कमाई में भी इजाफा देखा गया है. WPL 2026 में तीन खिलाड़ियों को अधिकतम 3.50 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. यहां जान लीजिए अब तक वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी कौन से रहे हैं?

स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी

जब WPL ऑक्शन की बात आती है, तो आज तक सबसे ऊंची बोली स्मृति मंधाना पर लगी है. सबसे पहले सीजन यानी 2023 के ऑक्शन में RCB ने स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. वह आज भी वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में किसी खिलाड़ी पर लगी सबसे ऊंची बोली है. हालांकि पिछले सीजन RCB ने उन्हें रिटेन करने के लिए 3.50 करोड़ रुपये दिए थे.

WPL के इतिहास में सबसे ऊंची बोली

ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली की बात करें तो दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर हैं, जिन्हें 2023 में गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. सबसे पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने नैट साइवर ब्रंट पर भी 3.20 करोड़ और पिछले सीजन यूपी वॉरियर्स ने भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

सबसे ऊंची बोली के मामले में गार्डनर, साइवर ब्रंट और दीप्ति संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. उनके बाद न्यूजीलैंड की अमेलिया केर का नाम आता है. उन्हें पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

  • 3.40 करोड़ – स्मृति मंधाना (RCB – 2023)
  • 3.20 करोड़ – एश्ले गार्डनर (GG – 2023)
  • 3.20 करोड़ – नैट साइवर ब्रंट (MI – 2023)
  • 3.20 करोड़ – दीप्ति शर्मा (UP – 2026)
  • 3.00 करोड़ – अमेलिया केर (MI – 2026)

सबसे ज्यादा सैलरी किसकी?

WPL 2026 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली खिलाड़ियों की बात करें तो स्मृति मंधाना, एश्ले गार्डनर और नैट साइवर ब्रंट, तीनों खिलाड़ियों को 3.50 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. इन तीनों खिलाड़ियों को क्रमशः RCB, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने 3.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. हालांकि ऑक्शन में सबसे ऊंची बोली का रिकॉर्ड आज भी स्मृति मंधाना के नाम है.

यह भी पढ़ें:

भारतीय खेल जगत में पसरा मातम, 3 बार के गोल्ड मेडलिस्ट दिग्गज खिलाड़ी ने किया सुसाइड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *