Headlines

स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’


फ्लाईदुबई एयरलाइन की विमान को क्रैश कराने की साजिश से बचाने वाले हीरो भारतीय कैप्टन स्मित मछार की बहादूरी की मिसाल आज पूरी दुनिया दे रही है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति ने बुधवार (28 अक्टूबर) को उनकी इस बहादूरी और साहसिक प्रयासों के सम्मान में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया है. इसके बाद भारत में भी कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र से सम्मानित किए जाने की मांग की जा रही है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने केंद्र सरकार से कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र से सम्मानित किए जाने की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन स्मित मछार की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें स्मित मछार पीछे की तरफ मुड़े हुए हैं और उनके सिर पर लगी चोट के बाद लगाए गए टांके साफ तौर पर नजर आ रहे हैं. ये टांके कैप्टन स्मित मछार की बहादूरी की कहानी को बताते हैं कि किस तरह से उन्होंने अपनी जा को दांव पर लगाकर विमान में मौजूद सभी यात्रियों की जान बचाई थी.

सांसद मिलिंद देवरा ने क्या उठाई मांग?

शिंदे गुट के शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने अपने X पोस्ट में कहा, ‘मैं सभी मुंबईकरों और अपनी पार्टी की तरफ से अपनी मांग को फिर से दोहराता हूं कि कैप्टन स्मित मछार को भारत के शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाए.’ 

इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा, ‘जिन लोगों ने इसे मनोवैज्ञानिक ऑपरेशन (Psyop) या साजिश की थ्योरी कहा था, उन्हें शर्म आनी चाहिए.’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की कैप्टन स्मित मछार की तारीफ 

वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X प्लेटफॉर्म पर कैप्टन स्मित मछार के UAE में सम्मानित किए जाने का वीडियो क्लिप शेयर कर उनकी बहादूरी की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘कैप्टन स्मित मछार, आपकी बहादूरी और साहस ने दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है! क्राउन प्रिंस महामहिम शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मक्तूम के हाथों से UAE के प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया जाना आपके दृढ़संकल्प और अद्वितीय बहादूरी के लिए एक उपयुक्त सम्मान है.’ 

यह भी पढ़ेंः ‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के ‘जीरो’ पर फायर हुई बीजेपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *