Headlines

Viral Photoshoot: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो


शादी की तस्वीरें जिंदगीभर की याद बन जाती हैं. इन्हें खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग लोकेशन, आकर्षक सजावट और अनोखे फोटोशूट का सहारा लेते हैं. कोई पहाड़ों के बीच तस्वीरें खिंचवाना पसंद करता है तो कोई समुद्र किनारे खूबसूरत नजारों को अपने खास पलों का हिस्सा बनाना चाहता है. कई बार फोटो को आकर्षक बनाने के लिए गुब्बारे, फूल और दूसरे सजावटी प्रॉप्स का भी इस्तेमाल किया जाता है.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो असल में तुर्की के इस्तांबुल में एक दुल्हन के फोटोशूट का है, जहां एक हादसा होने से बच गया, और खूबसूरत माहौल अचानक डरावने अनुभव में बदल गया. तस्वीरों के लिए हाथ में पकड़े गए बड़े-बड़े गुब्बारे तेज हवा के कारण दुल्हन को ही अपनी ओर खींचने लगे. कुछ पलों के लिए उसका बैलेंस बिगड़ गया और वहां मौजूद लोग घबरा गए. हालांकि फोटोग्राफर ने समय रहते उसे संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया.

समुद्र किनारे चल रहा था फोटोशूट

यह घटना 26 अक्टूबर 2026 को तुर्की के इस्तांबुल में बास्फोरस स्ट्रेट के किनारे की बताई जा रही है. यहां एक दुल्हन अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें खिंचवा रही थी. लोकेशन के तौर पर समुद्र और उसके आसपास का खूबसूरत नजारा चुना गया था. तस्वीरों को आकर्षक बनाने के लिए दुल्हन को बड़े आकार के बेज रंग के गुब्बारों का एक गुच्छा दिया गया था. शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था. दुल्हन कैमरे के सामने पोज दे रही थी और फोटोग्राफर अलग-अलग एंगल से उसकी तस्वीरें ले रहा था. लेकिन समुद्र की ओर से आई तेज हवा ने गुब्बारों को अपनी चपेट में ले लिया.

हवा के दबाव से बिगड़ा संतुलन

गुब्बारों का आकार काफी बड़ा था. हवा का तेज झोंका लगते ही वे तेजी से एक दिशा में खिंचने लगे. चूंकि दुल्हन ने उन्हें अपने हाथों में पकड़ रखा था, इसलिए हवा का दबाव उसके शरीर पर भी पड़ने लगा. वह खुद को संभालने की कोशिश करती दिखाई दी, लेकिन गुब्बारों के खिंचाव के कारण उसके लिए सीधे खड़े रहना मुश्किल हो गया. वह पीछे की ओर कदम बढ़ाकर बैलेंस बनाने की कोशिश करने लगी. कुछ ही पलों में स्थिति ऐसी हो गई कि वह गुब्बारों के साथ समुद्र किनारे बनी दीवार की तरफ खिंचने लगी. वीडियो देखने पर पता चलता है कि हवा का दबाव उसे जमीन से ऊपर उठा सकता है.

यह भी पढ़ें: Delhi New Footpath: दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल

फोटोग्राफर की वजह से टला हादसा

हालात बिगड़ते देख वहां मौजूद फोटोग्राफर तुरंत दुल्हन की और भागा. उसने आगे बढ़कर दुल्हन को पकड़ लिया, जिससे वह पास की दीवार से टकराने से बच गई. अगर समय रहते उसे सहारा नहीं मिलता तो वह गिरकर चोटिल हो सकती थी. हालांकि अच्छी बात यह है कि शुरुआती घबराहट के बाद फोटोशूट बिना किसी दूसरी परेशानी के पूरा हो गया. वहीं दुल्हन को भी चोट नहीं लगी.

मजेदार कमेंट्स कर रहे लोग

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जाने लगा. लोगों ने दुल्हन को गुब्बारों के साथ खिंचते देखकर हैरानी जताई. कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि दुल्हन किसी भी कीमत पर गुब्बारों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी. एक यूजर ने कमेंट में कहा कि उड़ती हुई दुल्हन से सावधान. वहीं कुछ यूजर्स ने चिंता करते हुए यह भी कहा कि ऐसे फोटोशूट के दौरान सावधानी रखना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Viral Love Story: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *