Headlines

How To Store Green Peas: हरी मटर रहेगी सालभर फ्रेश! नोट करें 2 सबसे आसान तरीके


How To Store Green Peas Fresh For Long Time: हरी मटर कई तरह की डिशेज का स्वाद बढ़ा देती है. मटर की सब्जी हो, पुलाव, पराठे या फिर कोई दूसरी पसंदीदा डिश, हरी मटर का इस्तेमाल खूब किया जाता है. लेकिन इसे ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखना आसान नहीं होता. सही तरीके से स्टोर न करने पर मटर का रंग और स्वाद दोनों बिगड़ सकते हैं.

बाजार में मिलने वाली फ्रोजन मटर को भी लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए एक खास तरीके से स्टोर किया जाता है. वहीं, घर पर भी ताजी हरी मटर को सही तरीके से स्टोर करके लंबे समय तक रखा जा सकता है. घर पर स्टोर करने का फायदा यह है कि मटर को बिना किसी बाहरी प्रिजर्वेटिव के रखा जा सकता है और इसके ओरिजनल स्वाद को बनाए रखने की कोशिश की जा सकती है. अगर आप भी हरी मटर को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो ये आसान तरीके काम आ सकते हैं.

स्टोर करने के लिए सही मटर चुनें

मटर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए सबसे पहले सही मटर का चुनाव करना जरूरी है. इसके लिए पेंसिल मटर को बेहतर माना जाता है. पेंसिल मटर स्वाद में मीठी होती है और इसे लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके दानों में स्टार्च की मात्रा भी कम होती है, जिसकी वजह से इन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद मिल सकती है.

सरसों के तेल से ऐसे करें स्टोर

हरी मटर को स्टोर करने का एक आसान तरीका सरसों के तेल का इस्तेमाल करना है. इसके लिए सबसे पहले मटर को छीलकर उसके दाने अलग कर लें. इसके बाद मोटे और पतले दानों को अलग-अलग बर्तन में रखें. पतले दाने कच्चे होते हैं और इनके जल्दी खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है. इसलिए स्टोर करने के लिए मोटे दानों को चुनना बेहतर माना जाता है.

अब मोटे मटर के दानों में एक चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. तेल मटर के सभी दानों पर अच्छी तरह लग जाए, इसका ध्यान रखें. इसके बाद मटर को पॉलिथीन में भरकर रबर से अच्छी तरह बांध दें. अब इसे फ्रिज में रख दें. इस तरीके से मटर को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है.

उबालकर भी रख सकते हैं हरी मटर

हरी मटर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का एक और आसान तरीका इसे थोड़ी देर उबालकर स्टोर करना है. इसके लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें. पानी गर्म होने के बाद इसमें मटर डालकर करीब 2 मिनट तक उबालें. इसके बाद पानी छानकर मटर को अलग कर लें.

How To Store Green Peas: हरी मटर रहेगी सालभर फ्रेश! नोट करें 2 सबसे आसान तरीके

अब एक बर्तन में बर्फ जैसा ठंडा पानी लें और उसमें उबली हुई मटर डाल दें. मटर ठंडी होने के बाद उसे पानी से निकालकर किसी साफ कपड़े पर फैला दें. मटर के दानों का पानी अच्छी तरह सूखने दें. मटर को स्टोर करने से पहले उसका पानी पूरी तरह सुखाना जरूरी है. जब मटर अच्छी तरह सूख जाए तो उसे पॉलिथीन या एयरटाइट कंटेनर में भर दें. इसके बाद इसे फ्रिज में रख सकते हैं. इस तरह स्टोर की गई मटर को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर इसे निकालकर अपनी डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके

स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हरी मटर को लंबे समय तक रखने के लिए सिर्फ उसे पैक करना ही काफी नहीं है. मटर को स्टोर करने से पहले अच्छे दानों को अलग करना जरूरी है. पतले या खराब दानों को अलग कर दें. वहीं, अगर मटर को उबालकर रख रहे हैं तो उसे पैक करने से पहले उसका पानी अच्छी तरह सुखा लें. इसके बाद ही एयरटाइट कंटेनर या पॉलिथीन में भरकर फ्रिज में रखें. इस तरह हरी मटर को सही तरीके से स्टोर करके लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे मटर को जरूरत के समय निकालकर अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल किया जा सकता है और उसके स्वाद को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें- Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *